Gorakhpur Weather: आज हो सकती हल्‍की बारिश, बंगाल की खाड़ी में बना निम्‍न वायु दबाव का क्षेत्र

शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 10:48 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 10:48 AM (IST)
Gorakhpur Weather: आज हो सकती हल्‍की बारिश, बंगाल की खाड़ी में बना निम्‍न वायु दबाव का क्षेत्र
गोरखपुर में शुक्रवार को मौसम का फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन।  बंगाल की खाड़ी में निम्‍न वायु दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते शुक्रवार को जिले के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश का आसार है। मौसम विशेषज्ञ ने इसके साथ यह भी बताया कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विेशेषज्ञ ने गुरुवार के लिए पुर्वानुमान जताया था कि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्‍यूनतम 22 डिग्री रह सकता है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह के समय इस समय सड़कों पर कोहरे का असर देखा गया। लोगों सुबह हल्‍की ठंड का भी आभास किया। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान अभी भी 33 डिग्री के करीब है।

दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रहने की उम्‍मीद

मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। उनका कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने पर लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। इसके चलते वायु शुद्धता सूचकांक का स्तर भी बढ़ रहा है। गुरुवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 155 माइक्रो ग्राम घन मीटर रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शुक्रवार      24.0

शनिवार      23.8

रविवार       22.1

सोमवार      22.0

मंगलवार     22.5

बुधवार       22.5

गुरुवार     22.1

chat bot
आपका साथी