Gorakhpur Weather: बंगाल की खाड़ी में बना निम्‍न वायु दबाव का क्षेत्र, कल हो सकती हल्‍की बारिश

सुबह के समय इस समय सड़कों पर कोहरे का असर देखा जा रहा है। लोग सुबह हल्‍की ठंड का भी आभास कर रहे हैं। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान अभी भी 33 डिग्री के करीब है। धूप तेज रहेगी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:34 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:34 AM (IST)
Gorakhpur Weather: बंगाल की खाड़ी में बना निम्‍न वायु दबाव का क्षेत्र, कल हो सकती हल्‍की बारिश
गोरखपुर में गुरुवार के दिन का मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी में निम्‍न वायु दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते शुक्रवार को जिले के कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश का आसार है। मौसम विशेषज्ञ ने इसके साथ यह भी बताया कि गुरुवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

सुबह के समय इस समय सड़कों पर कोहरे का असर देखा जा रहा है। लोग सुबह हल्‍की ठंड का भी आभास कर रहे हैं। हालांकि दिन का अधिकतम तापमान अभी भी 33 डिग्री के करीब है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है।

उन्‍होंने बुधवार के लिए पूर्वानुमान जताया था कि अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने पर लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। इसके चलते वायु शुद्धता सूचकांक का स्तर भी बढ़ रहा है। बुधवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 161 माइक्रा ग्राम घन मीटर रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

गुरुवार        25.7

शुक्रवार      24.0

शनिवार      23.8

रविवार       22.1

सोमवार      22.0

मंगलवार     22.5

बुधवार       22.5

chat bot
आपका साथी