Gorakhpur Weather: साफ रहेगा मौसम, तापमान 33 डिग्री के करीब

मंगलवार सुबह लोगों ने हल्की फुल्की ठंड महसूस की लेकिन आठ बजे के बाद से धूप लोगों को चुभने लगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 12:16 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 12:16 PM (IST)
Gorakhpur Weather: साफ रहेगा मौसम, तापमान 33 डिग्री के करीब
गोरखपुर में मंगलवार के दिन मौसम का दृश्‍य

गोरखपुर, जेएनएन। गर्मी से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। तापमान अक्टूबर माह के औसत से अधिक है। सूर्य से निकलने वाली किरणें पर्याप्त मात्रा में अंतरिक्ष में वापस नहीं हो पा रही हैं। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विशेषज्ञ ने सोमवार के लिए पूर्वानुमान जताया था कि अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार का तापमान 32.1 व न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह थी गुलाबी ठंड

मंगलवार सुबह लोगों ने हल्की फुल्की ठंड महसूस की, लेकिन आठ बजे के बाद से धूप लोगों को चुभने लगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि प्रदूषण बढऩे के कारण लोगों को इस समय वायुमंडलीय परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सितंबर माह में औसत से अधिक वर्षा होने के कारण वातावरण में नमी है। इसके चलते सुबह नमी रह रही है, लेकिन दिन में धूप निकलने पर लोग उमस से परेशान देखे जा रहे हैं। उन्होंने उद्योगों के चालू होने व वाहनों के अधिकाधिक प्रयोग होने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। इसके चलते वायु शुद्धता सूचकांक का स्तर भी बढ़ रहा है। सोमवार शाम पांच बजे का वायु शुद्धता सूचकांक 152 रहा। इस स्थिति में बुजुर्ग, बच्चे, हृदय रोगी को सांस लेने में थोड़ी तकलीफ होगी। फेफड़ों के लिए यह हवा शुद्ध नहीं है।

पिछले सात दिनों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

मंगलवार     25.0

बुधवार        26.0

गुरुवार        25.7

शुक्रवार      24.0

शनिवार      23.8

रविवार       22.1

सोमवार      22.0

chat bot
आपका साथी