Gorakhpur Weather: हल्की से मध्यम बारिश के आसार, कल भी होगी बरसात

Gorakhpur Weatherforecast शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान किया गया है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:18 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:18 AM (IST)
Gorakhpur Weather: हल्की से मध्यम बारिश के आसार, कल भी होगी बरसात
गोरखपुर में शुक्रवार के दिन मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। पूर्वी उत्तर प्रदेश की ऊपरी हवा में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवातीय हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते शुक्रवार को गोरखपुर और आसपास के 50 से 75 फीसद क्षेत्रों में गरज-चमक के बीच हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है यही वायुमंडलीय परिस्थिति शनिवार को गोरखपुर मेें मध्यम बारिश की वजह भी बन सकती हैं। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता 70 से 90 फीसद के बीच रही है।

अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान किया गया है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। बारिश से किसानों को लाभ मिलेगा। किसान सीजनल खेती के लिए अपने खेतों को तैयार कर सकते हैं। शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे से गोरखपुर में बादल घेरना शुरू हो गया है। बादल के बाद हवा के साथ पानी बरसने की उम्‍मीद की जा रही है।

खेती किसानी के लिए उपयुक्‍त मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार यह मौसम सबसे ज्‍यादा खेती-किसानी के लिए सबसे ज्‍यादा उपयुक्‍त है। खरीफ की फसलों की तैयारी के लिए किसान अपना खेत तैयार कर सकते हैं। इस समय खेत तैयार करने से अच्‍छी पैदावार की उम्‍मीद की जा सकती है। किसान चाहें तो इसी समय बीज भी तैयार कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी