Gorakhpur Weather: आंशिक रूप से छाये बादल, अधिकतम तापमान 40 डिग्री Gorakhpur News

Gorakhpur Weather 17 April 2021 पुरुवा हवा के चलने से वातावरण में नमी बढ़ी है। इससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। हीट इंडेक्‍स के चलते लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की। शुक्रवार का हीट इंडेक्‍स 42 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:04 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:04 AM (IST)
Gorakhpur Weather: आंशिक रूप से छाये बादल, अधिकतम तापमान 40 डिग्री Gorakhpur News
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर,जेएनएन। शनिवार कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सुबह हवा उत्‍तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। अपराह्न करीब तीन बजे के बाद हवा की अधिक‍तम गति 5 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 23 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

14 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा

शुक्रवार को पुरुवा हवा 14 किलोमीटर की गति से चली। आर्दता अधिकतम 72 व न्‍यूनतम 34 फीसद रही। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान औसत से 0.6 डिग्री सेल्यिस व न्यूनतम तापमान अप्रैल के औसत तापमान से करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि पुरुवा हवा के चलने से वातावरण में नमी बढ़ी है। इससे तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। हीट इंडेक्‍स के चलते लोगों ने अधिक गर्मी महसूस की। शुक्रवार का हीट इंडेक्‍स 42 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके चलते लोगों को वास्‍तविक गर्मी 42 डिग्री सेल्सियस तक महसूस हुई। 

166 पर पहुंची एक्‍युआई

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शहर की एयर क्‍वालिटी इंडेक्‍स 166 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज हुआ। उन्‍होंने कहा कि 100 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर तक की एक्‍युआई फेफड़ों के लिए शुद्ध मानी जाती है। लोग थोड़ा ध्‍यान देकर हवा की स्थिति में और सुधार हो सकता है।

chat bot
आपका साथी