Gorakhpur Weather: आज कोल्‍ड डे जैसा दृश्‍य, अगले तीन दिनों तक रहेगी गलन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालात कोल्ड डे जैसे रहेंगे। जनवरी माह में अब तक चार कोल्ड डे रहे हैं।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:16 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:16 AM (IST)
Gorakhpur Weather: आज कोल्‍ड डे जैसा दृश्‍य, अगले तीन दिनों तक रहेगी गलन
शनिवार को गोरखपुर के मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। शनिवार सुबह सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। लोगों को पास की दूरी भी नजर ना आई। वाहनों की लाइट जलाकर लोग आगे की तरफ बढ़ते रहे। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में भी गलन रहेगी और अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है। 18 जनवरी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालात कोल्ड डे जैसे रहेंगे। जनवरी माह में अब तक चार कोल्ड डे रहे हैं। बता दें मकर संक्रांति के दिन कुछ देर के लिए धूप दिखी थी, लेकिन उसके दूसरे दिन से फिर से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है।

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

शुक्रवार को पछुआ हवाएं 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। इससे लोग ठिठुरते देखे गए। दिन में भी लोगों को रात जैसी ठंड का आभास हुआ। पिछले 24 घंटे में दिन के अधिकतम का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। 

इस लिए अचानक बढ़ी ठंड

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी जारी है। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाएं लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही हैं। इसके चलते अचानक जिले में गलन बढ़ गई है।

आने वाले दिनों का संभावित तापमान

दिन          न्यूनतम    अधिकतम

17 जनवरी    10         19

18 जनवरी    10         20

19 जनवरी    11         21

20 जनवरी    10         22

21 जनवरी    10         22

chat bot
आपका साथी