Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बढ़ी गर्मी, 40 डिग्री के करीब पहुंचा अधिकतम तापमान

पिछले चौबीस घंटे में रात के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन के अधिकतम तापमान में पिछले चौबीस घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:10 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:10 PM (IST)
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बढ़ी गर्मी, 40 डिग्री के करीब पहुंचा अधिकतम तापमान
गोरखपुर में बुधवार को मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। गर्मी चरम पर है। पारा अभी से 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि न्‍यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। हवा दक्षिण पश्चिम से उत्‍तर पश्चिम की तरफ चलेगी। इसकी अधिकतम गति 6-22 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं।

मंगलवार दोपहर चटख धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा । न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा । वातावरण में 58 व न्यूनतम 15 फीसद नमी रही। इसके चलते हीट इंडेक्स 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भले 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन लोगों ने 41.2 डिग्री सेल्यिस तक गर्मी महसूस की। पछुआ हवा अधिकतम 19 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

1.7 डिग्री सेल्सियस गिरा रात का तापमान

पिछले चौबीस घंटे में रात के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि दिन के अधिकतम तापमान में पिछले चौबीस घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में धूल भरी हवाएं चलेंगी। तापमान में भी वृद्धि होगी।

पखवारे भर बाद सताएगी गर्मी

तापमान अभी से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि बीते वर्ष 26 मई को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस था। यह वर्ष 2020 का सर्वाधिक तापमान था।  मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 18 अप्रैल तक ही दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। पखवारे भर बाद तापमान 44 डिग्री के करीब होगा। हीट इंडेक्स के चलते लोगों को गर्मी और अधिक महसूस होगी।

chat bot
आपका साथी