Gorakhpur Weather: आई पुरुवा, 16 तक कोहरे में लिपटी रहेगी सुबह

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 10:05 AM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 10:05 AM (IST)
Gorakhpur Weather: आई पुरुवा, 16 तक कोहरे में लिपटी रहेगी सुबह
गोरखपुर में शनिवार की सुबह का मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। पुरुवा हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। इसका असर यह है कि कोहरे में डूबी सुबह माघ का आभास करा रही है तो दिन में चटख धूप फागुन का। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अभी आगामी 16 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। सुबह कोहरे में लिपटी रहेगी। शनिवार को दिन में हल्के बादल भी छाये रह सकते हैं। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस ठंडा व रात करीब एक डिग्री गर्म रही।

शुक्रवार से मौसम एक बार फिर बदला-बदला सा नजर आया। सुबह घना कोहरा तो दोपहर 12 बजते-बजते चटख धूप हो गई। लोगों ने धूप में गर्माहट भी महसूस की। स्थिति यह रही कि दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे तक पुरुवा हवाएं चलीं। उसके बाद दक्षिण पश्चिम से हवाएं चलनी शुरू हो गईं। हवाओं की अधिकतम गति 8 किलोमीटर प्रति घंटे रही। हवा में नमी का स्तर 64 से 96 फीसद दर्ज हुआ।

लगातार बढ़ रहा अधिकतम तापमान

दिन में रोजाना खिल रही धूप से मौसम में गर्माहट आनी शुरू हो गई है। दिन के अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। हालांकि सुबह-शाम ठंडक बरकरार है।

जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने बताया कि शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा सुबह उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ बह सकती है। 10 बजे के बाद दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम की तरफ चलने के आसार हैं।

chat bot
आपका साथी