Gorakhpur Weather: गोरखपुर में 37 डिग्री तापमान, वातावरण में बनी रहेगी नमी

पिछले 24 घण्टे में दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रात का तापमान औसत से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 10:13 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 10:13 AM (IST)
Gorakhpur Weather: गोरखपुर  में 37 डिग्री तापमान, वातावरण में बनी रहेगी नमी
गोरखपुर में गुरुवार को मौसम का दृश्‍य।

गोरखपुर, जेएनएन। पुरुआ हवाओं के चलते वातावरण में नमी बढ़ी है। बुधवार को अधिकतम आर्द्रता 67 फीसद व न्यूनतम आर्द्रता 32 फीसद रही। अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन हीट इंडेक्स 40 होने के कारण लोगों ने 40 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी महसूस किया।

 पुरुआ हवाओं के कारण रात के तापमान में वृध्दि हुई है। पिछले चौबीस घण्टे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृध्दि हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को सुबह उत्तर पूरब से दक्षिण पूरब की तरफ चलेगी। इससे तापमान में वृद्धि के आसार हैं। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

बता दें कि पिछले 24 घण्टे में दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।  रात का तापमान औसत से करीब डेढ़ डिग्री  सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री वृद्धि के आसार हैं। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि पुरुवा हवाएं चलने से तापमान में वृद्धि हुई है। बुधवार को पुरुवा हवाएं अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घण्टे के रफ्तार से चलीं। इसके चलते आने वाले दिन गर्म होंगे। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्यिस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बुधवार को कैसा रहा मौसम

बुधवार का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बता दें अप्रैल का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि एक दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में और वृद्धि होगी।

chat bot
आपका साथी