Gorakhpur Weather: गोरखपुर में धूप और नमी लोगों की बचैनी बढ़ी, अब सताने लगी गर्मी

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को भी दिन में पुरुवा हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में वृद्धि के भी आसार हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 01:08 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 01:08 PM (IST)
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में धूप और नमी लोगों की बचैनी बढ़ी, अब सताने लगी गर्मी
गोरखपुर में गुरुवार को मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। बारिश थमते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लोग उमस से बेचैन देखे जा रहे हैैं। सुबह होते ही लोगों को धूप अखरने लग रही है। धूप व नमी की जुगलबंदी ने उमस को बढ़ा दिया है। इसमें चलते 34 डिग्री का तापमान में भी लोग 42 डिग्री सेल्सियस की गर्मी महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को भी दिन में पुरुवा हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में वृद्धि के भी आसार हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

नमी के चलते 34 डिग्री तापमान ने कराया 42 डिग्री तापमान का आभास

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन आद्र्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 59 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के कारण लोगों ने 42 डिग्री सेल्सियस तक गर्मी महसूस किया। बुधवार को पुरुवा हवाएं 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। गुरुवार को तो गर्मी ने सुबह से ही लोगों को बेचैन रखा। यहां तक कि लोग पंखे के नीचे बैठकर भी पसीने से तर-बतर देखे गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पुरुवा हवाओं के चलते अभी तापमान में और वृद्धि के आसार हैं। 

6 व 7 जून को चलेगी तेज हवा, 8 जून को फिर होगी बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इधर दिन में पुरुवा हवाएं चलेंगी। 6 व 7 जून को इसकी गति अधिक हो सकती है। 8 व 9 जून को बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

chat bot
आपका साथी