Gorakhpur Weather : गोरखपुर में अभी ठीक है मौसम, सात अप्रैल से फिर तेज होगी गर्मी Gorakhpur News

बता दें पिछले कई दिनों से तापमान में थोड़ी नरमाहट दिख रही है। न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट भी आई है। न्यूनतम तापमान तो औसत से भी 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 10:37 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 10:37 AM (IST)
Gorakhpur Weather : गोरखपुर में अभी ठीक है मौसम, सात अप्रैल से फिर तेज होगी गर्मी Gorakhpur News
गोरखपुर में शनिवार को मौसम का दृश्‍य, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले चौबीस घंटे में रात के तापमान में करीब छह डिग्री गिरावट आई है, जबकि दिन के तापमान में 0.5 डिग्री वृध्दि हुई है। रात का तापमान अप्रैल माह के औसत से करीब सात डिग्री ठंडा है और दिन करीब तीन डिग्री।मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में भी वृध्दि होगी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। हवा की अधिकतम गति 5 से 19 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

बता दें पिछले कई दिनों से तापमान में थोड़ी नरमाहट दिख रही है। न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट भी आई है। न्यूनतम तापमान तो औसत से भी 7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अप्रैल माह का औसत न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि अधिकतम तापमान में वृध्दि बरकरार है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा।  यह औसत से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। दिन में बिना पंखे के लोगों का बैठना मुश्किल हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की की वृध्दि हुई है। तापमान बढ़ने से लोग उमस महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा। तापमान में भी वृद्धि होगी। आगामी 9 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वातावरण शुष्क होने से लोगों को उमस महसूस हो रही है। बता दें अप्रैल माह का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान औसत से करीब साढ़े सात डिग्री ठंडा है। शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम  60 फीसद व न्यूनतम 13 फीसद रही। पछुआ हवाओं की अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घण्टे रही।

आगामी दिनों का संभावित तापमान(डिग्री सेल्सियस)

तिथि       न्यूनतम  अधिकतम

3 अप्रैल     17       36

4 अप्रैल     18      35

5 अप्रैल     18       37

6 अप्रैल      19      38

7 अप्रैल     20       37

8 अप्रैल    21       38

अप्रैल माह का औसत तापमान डिग्री सेल्सियस में

औसत अधिकतम तापमान - 38

औसत न्यूनतम तापमान - 21.4

chat bot
आपका साथी