Gorakhpur Weather Forecast: दो डिग्री गिरा तापमान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Gorakhpurweatherforecast गोरखपुर में पिछले चौबीस घंटे में तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट आई है। इससे उमस से बेचैन लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 10:18 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 10:18 AM (IST)
Gorakhpur Weather Forecast: दो डिग्री गिरा तापमान, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
गोरखपुर में तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर सहित इर्द-गिर्द के जिलों में बारिश होने के कारण पिछले चौबीस घंटे में दिन के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे उमस से बेचैन लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन पुरुवा हवाओं के चलते तापमान में वृद्धि होगी।

जम्‍मू में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जिले में हुई बारिश

मंगलवार को अचानक मौसम का मिजाज बदला है। तीन से चार घंटे भीतर जमकर बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने इसे लेकर पूर्वानुमान जताया था कि जम्‍मू के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। यह तिब्‍बत की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते बारिश के आसार बन रहे हैं। मंगलवार को जिले में सिर्फ तीन घंटे के भीतर 26.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे से अचानक बादलों ने आसमान में अपना डेरा डाल दिया। तेज हवाओं के साथ के साथ बारिश भी शुरू हो गई। इसके चलते कुछ ही देर में लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली। माह के प्रथम दिन ही 26.8 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने बताया कि जम्‍मू के ऊपर एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हुआ है। यह उत्‍तर से होते हुए तिब्‍बत की तरफ जा रहा है। इसके चलते मंगलवार को जिले में वर्षा हुई है। हवा 35 किलोमीटर के रफ्तार से चली। इसके चलते एक बार फिर आम व लीची के फलों को नुकसान हुआ है।

ऐसा रहा मंगलवार का तापमान

गोरखपुर में बारिश के कारण पिछले चौबीस घंटे में तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। पुरुवा हवाएं 5 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल सकती हैं। इसके चलते तापमान में वृद्धि के आसार हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

chat bot
आपका साथी