गोरखपुर पुलिस ने दिया प्रियंका वाड्रा के ट्वीट का जवाब, छात्रा की हत्‍या पर महिला सुरक्षा को लेकर उठाए थे सवाल

गोरखपुर की छात्रा काजल की हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिये गोरखपुर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया था। गोरखपुर पुलिस ने प्रियंका गांधी के पोस्ट पर जवाब दिया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 01:02 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 04:00 PM (IST)
गोरखपुर पुलिस ने दिया प्रियंका वाड्रा के ट्वीट का जवाब, छात्रा की हत्‍या पर महिला सुरक्षा को लेकर उठाए थे सवाल
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गगहा के जगदीशपुर भलुआन निवासी राजीव नयन स‍िंह की पुत्री काजल की हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिये गोरखपुर पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा किया था। गोरखपुर पुलिस ने प्रियंका गांधी के पोस्ट पर ही जवाब दिया है।

पुल‍िस ने यह द‍िया जवाब 

गोरखपुर पुलिस ने प्रियंका की पोस्ट का जवाब उनके ट्वीटर एकाउंट पर दिया है कि गगहा क्षेत्र में हुई घटना दुखद है। मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। दो आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। एडिसनल एसपी के नेतृत्व में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं। आरोपित जल्द गिरफ्तार किये जाएंगे।

पीड़ित छात्रा के घर पहुंचे भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उधर, पीड़ित छात्रा के घर राजनीति‍क दलों के लोगों का आना जाना जारी है। इसी क्रम में भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन स‍िंह सूर्यवंशी काजल घर पहुुचे और परिजनों को सांत्‍वना दी। उन्होंने कहा कि हत्यारोपितों पर गंभीर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने राजीव नयन को ढांढस बधाया और कहा कि काजल एक बहादुर बेटी थी, जिसने अपनी जान देकर पिता की जान बचा लिया। पुलिस काजल के कातिलों पर सख्त कार्रवाई करे। आरोपित गिरफ्तार न हों तो बुल्डोजर चलाकर उनका मकान ध्वस्त किया जाए। ताकि यह कार्रवाई लोगों के लिए एक नजीर बनें। बीते 20 अगस्त की रात रुपये के लेन-देन को लेकर जगदीशपुर भलुआन निवासी विजय प्रजापति ने अपने साथी के साथ राजीव नयन स‍िंह की पिटाई कर रहा था। काजल ने इसका विरोध किया। बदमाश नहीं माने तो वह पिटाई का वीडियो बनाने लगी। इसे लेकर बदमाशों ने काजल को गोली मार दी थी। बीते बुधवार की सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई थी।

घोसीपुरवा में मापीट के बाद हवाई फायर‍िंग

शाहपुर इलाके के गीता वाटिका स्थित घोसीपुरवा में शनिवार की शाम बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। वहीं एक पक्ष ने अपने बचाव में लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर‍िंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। मोहल्ले के सोहराब अली व रुस्तम अली पड़ोसी हैं। दो दिन पहले उनके परिवार के बच्चों में मारपीट हो गई थी। इसी विवाद में शनिवार की शाम को रुस्तम अली के घरवाले सोहराब अली के घर पहुंच गए। कहासुनी के बाद उनकी पिटाई कर दी। जिसके बाद सोहराब ने लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर‍िंग कर दी। गोली चलने के बाद वहां भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी होते ही जेल रोड चौकी प्रभारी सुनील स‍िंह मौके पर पहुंच गए। शाहपुर थानेदार ने सोहराब अली और रुस्तम अली को हिरासत में लिया है। जिस बंदूक से फायर‍िंग हुई थी वह पुलिस के कब्जे में है।

chat bot
आपका साथी