तीन दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे CM योगी आदित्‍यनाथ, जानें- गोरखपुर में आज क्‍या है खास

Gorakhpur Main programs on 19 February 2020 यहां देखें गोरखपुर में आज क्‍या है खास।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 07:02 AM (IST)
तीन दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे CM योगी आदित्‍यनाथ, जानें- गोरखपुर में आज क्‍या है खास
तीन दिवसीय दौरे पर कल गोरखपुर आएंगे CM योगी आदित्‍यनाथ, जानें- गोरखपुर में आज क्‍या है खास

गोरखपुर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर 20 फरवरी की शाम गोरखपुर आ रहे हैं। रात्रि विश्राम के बाद वह अगले दिन यानी 20 फरवरी को मानसरोवर मंदिर में आयोजित देव-विग्रहों के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण भी करेंगे। महाशिवरात्रि के दिन 21 फरवरी को वह पीपीगंज के भरोहिया शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 20 फरवरी को रात्रि विश्राम मंदिर स्थित अपने आवास में करेंगे। 21 फरवरी को दोपहर बाद वह लखनऊ लौट जाएंगे।

दैनिक जागरण के कार्यक्रम हैलो डाक्टर में सवालों के जवाब देंगे डा. अश्वनी मिश्रा

आजकल ठंड का मौसम ढलान पर है। गर्मी धीरे-धीरे दस्तक दे रही है। सुबह व शाम को ठंड तो दिन में गर्मी रहती है। तापमान का यह अंतर लोगों की सेहत पर भी असर डाल रहा है। बड़ी तादाद में लोग सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वांस की बीमारियों से पीडि़त देखे जा रहे हैं। इन बीमारियों, उनसे बचाव व इलाज के बारे में जानकारी देने के लिए बीआरडी मेडिकल कालेज के छाती, श्वांस व टीबी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अश्वनी मिश्रा दैनिक जागरण के कार्यक्रम हैलो डाक्टर में मौजूद रहेंगे। बुधवार को दिन में 11.30 बजे से 12.30 बजे उनसे दैनिक के नंबर 0551- 2335295 या मोबाइल नंबर- 9453082368 पर सवाल पूछे जा सकते हैं।

ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण आज

ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उप चुनाव में विजयी प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण संबंधित ग्राम सभा के ब्लाक मुख्यालय पर 19 फरवरी को कराया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य के उप चुनाव में जंगल कौडिय़ा के लाल बिहारी, पिपरौली की सुमन देवी व पाली की पानमती विजयी हुई हैं। इसी तरह खंड विकास भटहट के जैनपुर ग्राम के वीरेंद्र कुमार, गगहा के राजगढ़ ग्राम के रणजीत यादव निर्वाचित हुए हैं। बड़हलगंज के महोलिया पीपल के धरणीधर दुबे व बेलघाट के बनकटी ग्राम पंचायत की ऊषा विजयी हुई हैं। खंड विकास पिपरौली के तेनुआ की सबीना खातुन व बांसगांव के देवडार खुर्द की अंजली देवी को जीत हासिल हुई है। डीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि बुधवार को सभी निर्वाचित सदस्यों व ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा।

आज तीन घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

सुधार कार्यों के लिए शाहपुर उपकेंद्र से जुड़ा विष्णु मंदिर और गीता वाटिका फीडर बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा। इस कारण बीआरडी मेडिकल कॉलेज रोड, गीता वाटिका, घोषीपुरवा, आवास विकास आदि इलाकों में चार घंटे बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी नगरीय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता मुदित तिवारी ने दी। 

गोरखुपर के अन्‍य कार्यक्रम लर्निंग आउटकम परीक्षा, परिषदीय विद्यालयों में, सुबह 10.30 बजे से। भारतीय राष्ट्रीय जनहित पार्टी का धरना, जिलाधिकारी कार्यालय पर, सुबह 10:30 बजे से। दैनिक जागरण का हेलो डॉक्टर कार्यक्रम, जागरण कार्यालय में, सुबह 11:30 बजे से। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव, कॉलेज परिसर में, सुबह 11:30 बजे से। सवर्ण उत्थान समिति का धरना, जिलाधिकारी कार्यालय पर, सुबह 11.30 बजे से। भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल का जुलूस, गांधी प्रतिमा, टाउन हाल से, दोपहर 12 बजे से। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वी जोन प्रभारी सचिन नायक के साथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक, पार्टी कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में, दोपहर बाद 12.30 बजे से। रुद्र महायज्ञ एवं रुद्र पुराण कथा, मानसरोवर मंदिर, अंधियारी बाग में, दोपहर बाद दो बजे से। माधव धाम संघ कार्यालय, गोरखनाथ में गुरुजी गोलवरकर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर बाद तीन बजे से। तुलसीदास इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता स्व. राजेश्वर राम त्रिपाठी की स्मृति में विचार गोष्ठी, बार एसोसिएशन सभागार, सिविल कोर्ट में, दोपहर बाद 3:30 बजे से। नरमू का मोटर साइकिल जुलूस, यांत्रिक कारखाना से, सायं 4:45 बजे से। संपत्ति फर्जी तरीके के बैनामा कराने के संबंध में पूजा त्रिपाठी की प्रेसवार्ता, हाट कूल, शास्त्री चौक में, दोपहर बाद दो बजे से। 

गोरखपुर से फ्लाइट (19 फरवरी 2020)

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 11.00 बजे

प्रस्थान - सुबह 11.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12.55 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 01.25 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 2.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.00 बजे

हैदराबाद के लिए

आगमन - दोपहर 12.00 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 12.30 बजे

कोलकाता के लिए

आगमन - दोपहर 11.10 बजे

प्रस्थान - दोपहर 2.50 बजे

प्रयागराज के लिए

प्रस्थान : दोपहर 11.40 बजे

आगमन : दोपहर 2.20 बजे

chat bot
आपका साथी