गोरखपुर में तेजी से सुधर रहे हालात, कम हो रही संक्रमितों की संख्या- बढ़ रही स्वस्थ होने की रफ्तार

गोरखपुर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में 15 मार्च के बाद संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी थी। 11 अप्रैल को 438 संक्रमित मिलने के साथ ही 2020 का रिकार्ड ध्वस्त हुआ था। 2020 में एक दिन में सबसे ज्यादा 420 संक्रमित मिले थे।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:02 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:02 AM (IST)
गोरखपुर में तेजी से सुधर रहे हालात, कम हो रही संक्रमितों की संख्या- बढ़ रही स्वस्थ होने की रफ्तार
गोरखपुर में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। - प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना का कहर अब थमने लगा है। एक तरफ जहां संक्रमितों की संख्या कम आ रही है, वहीं दूसरी तरफ स्वस्थ होने वालों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। मई में ऐसी कई तारीखें रहीं जब स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों के मुकाबले लगभग दोगुनी रही। केवल चार दिन ऐसा हुआ जब स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमितों से कम रही है, हालांकि वह अंतर भी मामूली था।

24 घंटे में 25 अप्रैल को मिले थे सर्वाधिक 1440 कोरोना संक्रमित

कोरोना की दूसरी लहर में 15 मार्च के बाद संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी थी। 11 अप्रैल को 438 संक्रमित मिलने के साथ ही 2020 का रिकार्ड ध्वस्त हुआ था। 2020 में एक दिन में सबसे ज्यादा 420 संक्रमित मिले थे। इसके बाद संक्रमितों का ग्राफ लगातार बढ़ता गया और 25 अप्रैल को यह आंकड़ा 1440 तक पहुंच गया।

एक तरफ संक्रमितों की संख्या रोज बढ़ रही थी और स्वस्थ होने वालों की संख्या कम थी। लेकिन महामारी के इस दौर में लोगाें के एहतियात बरतने और सरकार के प्रयासों का नतीजा रहा कि मई से पाजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आने लगी और स्वस्थ होने वालों की रफ्तार बढ़ गई है। स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने पर राहत की सांस लेते हुए स्वास्थ्य महकमा लोगों को और सावधानी बरतकर सतर्क रहने को प्रेरित कर रहा है।

बचाव व सतर्कता के चलते हुआ संभव

कोरोना की रोकथाम बचाव व सतर्कता के चलते संभव हो सकी है। इसमें कोरोना कर्फ्यू ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने कहा कि हम कोविड जंग जीतने की ओर बढ़ रहे हैँ। ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है। और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इस अदृश्य दुश्मन को जल्दी परास्त किया जा सके।

इस माह संक्रमित व स्वस्थ की संख्या

तिथि संक्रमित स्वस्थ

1 620 1325

2 848 1369

3 1258 1206

4 1189 1031

5 816 963

6 911 905

7 1021 1463

8 540 1011

9 985 1264

10 889 924

11 900 971

12 415 950

13 780 517

14 581 800

15 685 980

16 542 820

17 478 930

18 281 850

chat bot
आपका साथी