गोरखपुर शहर को फिर किया जाएगा सैनिटाइज, नगर निगम में बिना मास्क प्रवेश पर रोक

महापौर सीताराम जायसवाल ने नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह और उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा से वार्ता की। कोरोना को लेकर वर्तमान हालात पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि पूरे शहर को सोडियम हाइपो क्लोराइट के घोल से सैनिटाइज किया जाएगा।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:54 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:48 PM (IST)
गोरखपुर शहर को फिर किया जाएगा सैनिटाइज, नगर निगम में बिना मास्क प्रवेश पर रोक
गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल का फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नगर निगम प्रशासन ने एक बार फिर सोडियम हाइपो क्लोराइट के घोल से शहर को सैनिटाइज करने का निर्णय लिया है। साथ ही नगर निगम में बिना मास्क प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

नगर निगम ने सतर्कता के लिए उठाया कदम

देश के कई महानगरों में कोरोना के मामले फिर मिलने लगे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। महापौर सीताराम जायसवाल ने नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह और उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा से वार्ता की। कोरोना को लेकर वर्तमान हालात पर चर्चा करने के बाद निर्णय लिया गया कि पूरे शहर को सोडियम हाइपो क्लोराइट के घोल से सैनिटाइज किया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि कोरोना काल में भी पूरे शहर को सैनिटाइज किया गया था। अब चूंकि देश के महानगरों में कोरोना की शिकायत मिलने लगी है, इसलिए तैयारी जरूरी है और शहर को सैनिटाइज किया जाना आवश्‍यक है।

रविवार से चलेगा अभियान

रविवार को साप्ताहिक बंदी वाले बाजारों में अभियान चलाया जाएगा। महापौर ने कहा कि पिछले साल नगर निगम के अफसरों और कर्मचारियों ने काफी मेहनत कर कोरोना पर नियंत्रण किया था। लगातार सैनिटाइजेशन और जागरूकता अभियान के कारण शहर में कोरोना के काफी कम मामले सामने आए थे। वर्तमान में कोरोना पर नियंत्रण है लेकिन दूसरे शहरों में मामले बढ़ते देख एहतियात के तौर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

हाथ धोने के प्रति किया जागरूक

खोराबार विकास खंड के लालपुर टीकर ग्राम पंचायत में पंचायती राज विभाग की ओर से ग्रामीणों को हाथ धाने के प्रति जागरूक किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि सफाई रखने से इंसान स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि सभी को शौचालयों का प्रयोग करना चाहिए। साफ-सफाई के लिए साबुन भी प्रदान किया गया। कोरोना से बचाव के लिए मास्क का भी वितरण किया गया। इस दौरान अपर जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश ङ्क्षसह एवं एडीओ पंचायत संजय पांडेय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी