गोरखपुर शहर को प्रतिमा विसर्जन को लेकर 11 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया

मूर्ति ले जाने वाले मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की ड्यूटी लगी है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 11 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 12 चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:11 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:11 PM (IST)
गोरखपुर शहर को प्रतिमा विसर्जन को लेकर 11 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया
प्रतिमा विसर्जन के रास्‍ते पर मौजूद पुलिस।

गोरखपुर, जेएनएन। प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था का राजघाट, डोमिनगढ़ और महेसरा में पुख्ता व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मूर्ति ले जाने वाले मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की ड्यूटी लगी है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को 11 जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है। इसके अलावा 12 चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

400 जवानों की लगी है ड्यूटी

कोविड 19 प्रोटोकॉल का पुलिस सख्ती से पालन करा रही है। रविवार रात से ही दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन शुरू हो गया। सभी मूर्तियां निर्धारित मार्ग से होकर ही जाए इसको लेकर पुलिस ने पहले ही तैयारी कर रखी है। मृर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पांच अपर पुलिस अधीक्षक, पांच सीओ, 15 थानेदार समेत 400 सिपाही और होमगार्ड की ड्यूटी लगी है।

यहां पर लगाए गए हैं सीसीटीवी

राजघाट, डोमिनगढ़ और महेसरा में प्रतिमा विसर्जन के लिए चिन्हित किए गए स्थान पर सीसी कैमरे लगे हैं। इसके अलावा पुलिस ड्रोन से भी निगरानी कर रही है।किसी भी विपरित परिस्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी का गठन किया गया है। यह टीम सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में करेगी। महिला पुलिस की टोली का भी अलग से गठन किया गया है।

chat bot
आपका साथी