भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने कहा, अधिकृत प्रत्याशी ही लगाएं झंडा वरना होगी कार्रवाई Gorakhpur News

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व की मंशा की जानकारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने साफ किया कि अधिकृत प्रत्याशी ही पार्टी के झंडे या बैनर का इस्तेमाल करेगा। अगर इसके अलावा कोई झंडा या बैनर लगाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 12:10 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 12:10 PM (IST)
भाजपा के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष ने कहा, अधिकृत प्रत्याशी ही लगाएं झंडा वरना होगी कार्रवाई Gorakhpur News
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष डाक्‍टर धर्मेन्‍द्र सिंह। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की क्षेत्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की एक बैठक पार्टी के बेनीगंज कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने चुनाव को लेकर पार्टी नेतृत्व की मंशा की जानकारी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने साफ किया कि अधिकृत प्रत्याशी ही पार्टी के झंडे या बैनर का इस्तेमाल करेगा। अगर इसके अलावा कोई झंडा या बैनर लगाएगा या फिर भाजपा के बैनर पर चुनाव लड़ने की बात कहेगा तो उसके पार्टी मानकों के मुताबिक उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित हुई क्षेत्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

डा. सिंह ने बताया कि संगठन ने पंचायत चुनाव को गंभीरता से लिया है। पार्टी की मंशा है कि केंद्र और राज्य के साथ ही जिले की व्यवस्था का संचालन भी भाजपा कार्यकर्ता ही करें। इसीलिए पार्टी ने जिला पंचायत स्तर पर अपना प्रत्याशी भी घोषित किया है। ऐसे में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण सभी को लगकर भाजपा के परचम को लहराना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कोविड संक्रमण के चलते जनसंपर्क पर जोर दिया और कहा कि इस बार के पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया और आईटी सेल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसलिए चुनाव प्रचार का हमारा यह माध्यम सशक्त होना चाहिए।

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिन्हा व विश्वजीताशु सिंह आशु, क्षेत्रीय महामंत्री प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजितांशु सिंह आशु, मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय चुनाव प्रबंधन डा. ज्ञानेंद्र सिंह, अभिषेक तिवारी, सौरभ अग्निहोत्र, अनादि प्रिय पाठक, इंद्र कुमार निगम, पीयूष मिश्रा आदि मौजूद रहे।

क्षेत्रीय वार रूम का शुभारंभ

इंटरनेट मीडिया और आइटी के माध्यम से पंचायत चुनाव की मानिटरिंग के लिए बेनीगंज स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर वार रूम का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इस वाररूम गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 जिलों में चुनाव का संचालन होगा।

chat bot
आपका साथी