रात के समय प्रेमी को घर बुलाया, प्रेमिका की मां और बहनों ने मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाया Gorakhpur News

शुक्रवार की शाम को प्रेमिका चंचल उर्फ रिया ने फोन कर जय सिंह को बिछिया कालोनी स्थित घर बुलाया। वहां पहुंचने पर मां और दो बहनों के साथ मिलकर पहले पिटाई की। बाद में केरोसिन डाल आग लगा दिया।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:41 AM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:42 PM (IST)
रात के समय प्रेमी को घर बुलाया, प्रेमिका की मां और बहनों ने मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाया Gorakhpur News
प्रेमी को जिदा जलाने के संबंध आग का दृश्‍य, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। शाहपुर के बिछिया कालोनी में शुक्रवार की रात प्रेमी को घर बुलाकर युवती ने मां और बहनों के साथ मिलकर जिंदा जला दिया। गंभीर स्थिति में पुलिस मेडिकल कालेज ले गई जहां मौत हो गई। प्रेमिका, उसकी मां व दो बहनों पर हत्या व मारपीट का केस दर्ज कर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार करीमनगर निवासी 25 वर्षीय जयसिंह यादव पेंट-पालिश का काम करता था। बिछिया कालोनी की रहने वाली युवती से उसका प्रेम-संबंध था। तीन साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। स्पोट्र्स कालेज के पास किराए पर कमरा लेकर रहते थे। 15 दिन पहले घरवालों के तैयार न होने की बात कहते हुए लड़की  माता-पिता के पास चली गई। जयसिंह पिछले कई दिनों से उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं हो रही थी। दोनों का मोबाइल पर संपर्क बना हुआ था।

स्वजन का आरोप है कि शुक्रवार की शाम को प्रेमिका चंचल उर्फ रिया ने फोन कर जय सिंह को बिछिया कालोनी स्थित घर बुलाया। वहां पहुंचने पर मां और दो बहनों के साथ मिलकर पहले पिटाई की। बाद में केरोसिन डाल आग लगा दिया। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जयसिंह को गंभीर स्थिति में पुलिस जिला अस्पताल ले गई। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिंक टीम भी मदद ली जा रही है।

घरवाले बड़ी बहन से कराना चाहते थे शादी

जयसिंह जिस लड़की से प्रेम करता था वह शहर में एक दुकान पर काम करती थी। लड़की की बड़ी बहन भी किसी दुकान और सबसे छोटी बहन आर्केस्ट्रा में काम करती है।पुलिस की छानबीन में पता चला कि लड़की की मां जयसिंह की बड़ी बेटी से शादी करना चाहती थी। लेकिन वह तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गई।

chat bot
आपका साथी