बेेंगलुरु से लौटी युवती ने की खुदकुशी, जानें-क्‍या है मामला Gorakhpur News

डोमिनगढ़ निवासी विश्वनाथ यादव की बेटी सुशीला दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। 10 दिन पहले घर लौटी थी। होली के एक दिन पहले भाई भोला भी बेंगलुरु से आया है। सुबह सुशीला ने खुदकुशी कर ली।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 04:09 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 07:04 PM (IST)
बेेंगलुरु से लौटी युवती ने की खुदकुशी, जानें-क्‍या है मामला Gorakhpur News
आत्‍महत्‍या के संबंध में प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। तिवारीपुर के डोमिनगढ़ की रहने वाली 19 साल की सुशीला उर्फ गुल्लर ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। 10 दिन पहले सुशीला बेंगलुरु से लौटी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मां की हो चुकी है मौत, 10 साल से लापता हैं पिता

डोमिनगढ़ निवासी विश्वनाथ यादव की बेटी सुशीला दो भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी। सुशीला की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था। पिता 10 साल से लापता हैं।बड़ा भाई कमलेश घर पर रहता है। छोटा भाई भोला बेंगलुरु में पेंट पालिश करता था। तीन बहनों की शादी हो गई है। बड़ी बहन अपने पति के साथ बंगलुरु में थी। मई में सुशीला भी बंगलुरु गई थी। 10 दिन पहले घर लौटी थी। होली के एक दिन पहले भोला भी बेंगलुरु से आया है। सुबह घर कमलेश व भोला किसी काम से बाहर चले गए। भाभी पड़ोस में गई थी। इसी बीच सुशीला ने खुदकुशी कर ली। भाभी लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था।स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटकता शव मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि सुशीला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

युवती तलाश में पीपीगंज आई महरागंज पुलिस

महराजगंज जिले की कोतवाली पुलिस एक अपहृत युवती की तलाश में पीपीगंज नगर पंचायत आई थी। यहां पता चला कि युवती ने नगर पंचायत के एक युवक से कोर्ट मैरिज कर लिया लिया है। पीपीगंज के कार्यवाहक थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तलाश में महराजगंज पुलिस आई थी। लेकिन युवती ने पीपीगंज के एक युवक से कोर्ट मैरिज शादी कर लिया है।

नाबालिग से दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुराचार करने वाले आरोपी अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीडि़ता के पिता ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे उसकी 14 वर्षीया पुत्री खाली बोरा लेकर खेत जा रही थी। इस दौरान रास्ते में सूनसान देखकर आरोपित ने उसके साथ दुराचार किया। विवेचक एसएसआई रवींद्र यादव ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल को धारा 376 व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी