द‍िल्‍ली में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत हुए जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के हाथों पुरस्कृत हुए। उन्हें यह पुरस्कार नगर आयुक्त के रूप में अलीगढ़ को कचरा मुक्त शहर (गार्बेज फ्री सिटी) बनाने के लिए दिया गया है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 11:01 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 11:01 AM (IST)
द‍िल्‍ली में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत हुए जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह। - सौजन्‍य, इंटरनेट मीड‍िया

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के हाथों पुरस्कृत हुए। उन्हें यह पुरस्कार नगर आयुक्त के रूप में अलीगढ़ को कचरा मुक्त शहर (गार्बेज फ्री सिटी) बनाने के लिए दिया गया है। नगर आयुक्त के रूप में अलीगढ़ को कचरा मुक्त शहर बनाने के लिए दिया गया पुरस्कार

केंद्र सरकार की ओर से कराए गए सर्वे में अलीगढ़ को थ्री स्टार रैंकिंग मिली थी। सर्वे के दौरान प्रेम रंजन सिंह अलीगढ़ के नगर आयुक्त थे, इसलिए उन्हें पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इससे पहले भी वह दो बार केंद्र सरकार की ओर से बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत हो चुके हैं। सर्वे में उत्तर प्रदेश के जो पांच शहर सबसे बेहतर मिले थे, उनमें अलीगढ़ तीसरे स्थान पर था। नोएडा को पहला व गाजियाबाद को दूसरा स्थान मिला था। प्रदेश की राजधानी लखनऊ चौथे एवं झांसी पांचवे स्थान पर रहा।

अलीगढ़ में ऐसे क‍िया कमाल

जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि अलीगढ़ में नगर आयुक्त के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए जगह-जगह बनाए गए कूड़ा घर को बंद कर दिया था। इसके बदले डोर-टू डोर कूड़ा एकत्र करने पर जोर दिया। कूड़ा एकत्र कर प्रोसेसिंग सेंटर लाया जाता था और वहां कूड़ा कंप्रेस कर बड़े कूड़ा केंद्रों तक पहुंचाया जाता था। शहर में कहीं भी कचरा नजर नहीं आता था। उन्होंने बताया कि कूड़े से जैविक खाद भी बनाई जाती है। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि इससे उन्हें और अच्छ करने की प्रेरणा मिली है।

प्रथम स्थान प्राप्त कर महराजगंज की महक ने मारी बाजी

शहर के राजकीय जुबिली इंटर कालेज में शनिवार को मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर के चार विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वीपी त्रिपाठी इंटर कालेज महराजगंज की कुमारी महक चौबे 246 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही। इसी प्रकार राजकीय इंटर कालेज देवरिया की छात्रा कु.शुभांगी सिंह 216 अंकों के साथ द्वितीय तथा राजकीय एडी बालिका इंटर कालेज की छात्रा शालिनी चौधरी 202 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि किसान इंटर कालेज पिपरा बाजार कुशीनगर के छात्र हर्ष प्रताप कुशवाहा 179 अंकों के साथ चौथा स्थान पाने में सफल रहे।

chat bot
आपका साथी