दुष्‍कर्म के आरोपित के मददगारों से पूछताछ में जुटी गगहा पुलिस Gorakhpur News

सप्ताहभर पूर्व बच्‍ची के गांव के सिंटू राव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मासूम चीखने लगी तो उसकी मां भी वहां पहुंच गई। बच्‍ची के स्वजन उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में कराने लगे। इलाज करने वालों ने भी पुलिस को जानकारी नहीं दी।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:17 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:17 PM (IST)
दुष्‍कर्म के आरोपित के मददगारों से पूछताछ में जुटी गगहा पुलिस Gorakhpur News
उत्‍तर प्रदेश पुलिस का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

 गोरखपुर, जेएनएन। गगहा थाना क्षेत्र में सप्ताहभर पूर्व एक अधेड़ ने सात वर्षीया एक बच्‍ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस आरोपित को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने अब आरोपित के दो मददगारों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। उन पर आरोप है कि वह पीडि़त परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने घटना के बाद बच्‍ची का उपचार किया था और पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। सप्ताहभर पूर्व बच्‍ची के गांव के सिंटू राव ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मासूम चीखने लगी तो उसकी मां भी वहां पहुंच गई। बच्‍ची के स्वजन उसका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में कराने लगे। इलाज करने वालों ने भी पुलिस को जानकारी नहीं दी। पीडि़ता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। प्रभारी थाना प्रभारी गगहा प्रवेश सिंह का कहना है कि पीडि़ता के घर पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगी है। छानबीन जारी है।

अवैध शराब के विरुद्ध चला अभियान, गैंगस्टर सहित तीन गिरफ्तार

अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बड़े पैमाने पर अवैध शराब बरामद किया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गैंगस्टर समेत तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। 

बेलघाट पुलिस ने देशी शराब बेच रहे गैंगस्टर के आरोपित बभनौली निवासी सुजीत गौड़ को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20 लीटर शराब व तीन सौ ग्राम नौसादर बरामद हुआ है।  उसके खिलाफ बेलघाट सहित दक्षिणांचल के कई थानों में आम्र्स एक्ट, शराब तस्करी समेत अन्य आरोप में आठ मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं।

कच्‍ची शराब के कई कारोबारी गिरफ्तार

चौरीचौरा पुलिस ने टेनू निवासी इबगाहिमपुर, जोधन निवासी भैसहा थाना खोराबार को 35 लीटर क'ची शराब, 1 किलोग्राम नौसादर व 1 किलोग्राम यूरिया के साथ गिरफ्तार किया। बांसगांव पुलिस ने धस्का निवासी रामनाथ को 20 लीटर कच्‍ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी