18 फीट की दूरी से व्यापारी वेदप्रकाश को मारी गई गोली, गुत्‍थी सुलझाने में जुटी पुलिस Gorakhpur News

बदमाशों ने व्यापारी वेद प्रकाश को 18 फीट की दूरी से गोली मारी है। फोरेंसिक टीम की जांच में यह बात सामने आई है। गोली मारने में 32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। जिस तरह से सिर को लक्ष्य कर गोली मारी गई है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:10 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:10 AM (IST)
18 फीट की दूरी से व्यापारी वेदप्रकाश को मारी गई गोली, गुत्‍थी सुलझाने में जुटी पुलिस Gorakhpur News
18 फीट की दूसरी से मार दी थी व्‍यापारी वेदप्रकाश को गोली। फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन : बदमाशों ने व्यापारी वेद प्रकाश को 18 फीट की दूरी से गोली मारी है। फोरेंसिक टीम की जांच में यह बात सामने आई है। गोली मारने में 32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। जिस तरह से सिर को लक्ष्य कर गोली मारी गई है। घटना में किसी शूटर के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। घटना के समय गली में अंधेरा था। तार टूटने के कारण बिजली गुल हो गई थी। 

पुलिस व क्राइम ब्रांच हत्‍या के पर्दाफाश के लिए जुटी

सर्विलांस के जरिए पुलिस व क्राइम ब्रांच हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वेद प्रकाश के साथ ही करीबियों के मोबाइल काल डिटेल खंगाला जा रहा है। पुलिस की छानबीन में पता पता चला कि वेद प्रकाश ने पिपराइच इलाके में दुकान खोली थी। सीओ कोतवाली के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच की। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी से वेद प्रकाश का लेनदेन का विवाद तो नहीं था, क्योंकि व्यापार में घाटा होने पर उन्होंने दवा का कारोबार बंद कर दिया। बाद में खरैया पोखरा के पास मोबाइल की दुकान खोली जो बाद में बंद हो गई। इसके अलावा कई और पहलुओं पर भी जांच चल रही है।

चार माह पहले हुई थी शादी

दिसंबर, 2020 में वेद प्रकाश की शादी हुई थी। स्वजन ने बताया कि उनकी पत्नी रेखा गर्भवती हैं। तीन भाई बहनों में वेद प्रकाश छोटे थे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उनके बड़े भाई मनोज कोचिंग पढ़ाते हैं। कुछ दिन पहले मनोज पिता बने थे। शुक्रवार रात में जब घटना हुई, उस समय वेद की भाभी मोबाइल पर मनोज से बात कर रहीं थी।

पड़ोसी के फोन को भी पुलिस ने लिया कब्जे में

गोली मारने वाले बदमाशों ने वेद प्रकाश चौधरी के घर के सामने गेट खटखटाते हुए तिवारी के नाम से आवाज दी थी। वेद प्रकाश के घर के सामने एक तिवारी जी का मकान है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह बदमाश तिवारी जी के घर तो नहीं आए थे और गलतफहमी में वेद प्रकाश को निशाना बना दिए। पुलिस ने इसके लिए तिवारी के लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके अलावा चार दिन पहले वेद प्रकाश का अपने ड्राइवर से विवाद हुआ था। वेद प्रकाश की बोलेरो गाड़ी किराये पर चलती है। चार हजार रुपये भाड़ा देने की जगह ड्राइवर ने 12 सौ रुपये भाड़ा दिया था, इसको लेकर वेद प्रकश और ड्राइवर में कहासुनी हुई थी।

chat bot
आपका साथी