PM Narendra Modi की होर्डिंग पर जला हुआ मोबिल पोतने वाले चार कांग्रेसी गिरफ्तार, 14 पर मुकदमा दर्ज

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर जला मोबिल पोत दिया। पुलिस ने होर्डिंग से मोबिल साफ करा दिया और शहर के अलग-अलग स्थानों से चार कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 12:02 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 01:52 PM (IST)
PM Narendra Modi की होर्डिंग पर जला हुआ मोबिल पोतने वाले चार कांग्रेसी गिरफ्तार, 14 पर मुकदमा दर्ज
गोरखपुर में धरना पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर जला मोबिल पोत दिया। बेतियाहाता स्थित एक पेट्रोल पंप पर होर्डिंग लगी है। कोतवाली पुलिस ने होर्डिंग से मोबिल साफ करा दिया और महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को अलहदादपुर स्थित पार्टी कार्यालय और शहर के अलग-अलग स्थानों से यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक, अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव अमित कनौजिया, प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। देर रात 14 कांग्रेसियों के खिलाफ नगर निगम के चौकी प्रभारी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली गई। कांग्रेसी थाने के बाहर सभी को छोडऩे की मांग को लेकर देर रात तक जुटे रहे। चार की गिरफ्तारी की जानकारी के बाद मोबिल फेंकने वाले कई कांग्रेसी फरार हो गए हैं।

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे यूथ कांग्रेस के सदस्य

सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी और पहले से ही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों बढऩे के खिलाफ कांग्रेसियों ने दोपहर एक बजे प्रदर्शन का एलान किया था। एक बजे कांग्रेस बेतियाहाता में भारत पेट्रोलियम के पंप के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने तकरीबन दो घंटे धरना दिया। जानकारी के बाद सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेसियों से ज्ञापन मांगा। कांग्रेसियों ने बताया कि वह पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के आश्वासन के साथ धरना समाप्त करा दिया। कांग्रेसियों के जाने के बाद यूथ कांग्रेस के कुछ पदाधिकारी व सदस्य पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सभी पेट्रोल पंप के परिसर में पहुंचे और वहां लगी प्रधानमंत्री की होर्डिंग पर जला मोबिल फेंक दिया। इसके बाद सभी भाग निकले।

योग गुरु रामदेव पर निकाली भड़ास

महानगर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के बहाने योग गुरु रामदेव पर भड़ास निकाली। कहा कि योग गुरु ने भी पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी की बात कही थी। जनता को सभी ने छला है।

यह नेता पहुंचे कोतवाली

प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी, राकेश यादव, पूनम मिश्रा, रोहन पांडेय, श्यामशरण श्रीवास्तव, दिलीप कुमार निषाद, साहिल विक्रम तिवारी, विजेंद्र तिवारी, आलोक शुक्ल, अनवर हुसैन, अनिल दूबे, प्रेमलता चतुर्वेदी, कुसुम पांडेय, निर्मला वर्मा, अनुराग पांडेय, कमल श्रीवास्तव, अनूप मिश्र, संजय चौबे, महेंद्र मोहन तिवारी, सुशांत शर्मा, प्रभात चतुर्वेदी, मोहम्मद अरशद, आदिअंश गांधी, महेंद्रनाथ मिश्र, आशीष सिंह, अमित राव, जितेंद्र विश्वकर्मा, राकेश मौर्या, राजकुमार मौर्या, राजीव कुमार सिंह, नवनीत मिश्रा, शिवम चतुर्वेदी, आशुतोष श्रीवास्तव आदि। इनमें से जिन नेताओं को एफआइआर दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह कोतवाली से चले गए।

इन पर दर्ज हुई एफआइआर

नगर निगम के चौकी प्रभारी राम सिंह ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाठक, कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश सचिव अमित कनौजिया, यूथ विंग के प्रदेश महासचिव सुमित पांडेय, महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद स्व. नरसिंह नारायण पांडेय के पौत्र रोहन पांडेय, महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्याम शरण, महानगर कांग्रेस के सचिव मो. अरशद, प्रमुख प्रवक्ता दिलीप निषाद, निर्मला वर्मा, कांग्रेस सेवा दल की कुसुम पांडेय, महानगर कांग्रेस के सचिव प्रभात चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष जितेंद्र विश्वकर्मा, सचिव आशीष प्रताप सिंह, यूथ विंग के प्रदेश सचिव अनिल दुबे के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, तोडफ़ोड़, बिना अनुमति जुलूस निकालने, आवागमन बाधित करने, सेवन सीएल के तहत कार्रवाई हुई है।

chat bot
आपका साथी