यातायात नियम तोडऩे पर अब कैमरे से कटेगा चालान, नौ चौराहों पर लग रहा सिग्ननल और रीडर कैमरा

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए गोरखपुर पुलिस अब नगर निगम की मदद से नौ चौराहों पर आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) को लागू करने जा रही है। योजना को अधिकारी अमलीजामा पहनाने में लगे हैं। जल्‍दी ही यह व्‍यवस्‍था लागू हो जाएगी।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:05 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:05 AM (IST)
यातायात नियम तोडऩे पर अब कैमरे से कटेगा चालान, नौ चौराहों पर लग रहा सिग्ननल और रीडर कैमरा
यातायात नियम तोडऩे पर अब कैमरे से कटेगा चालान। प्रतीकात्‍मक फोटो

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए गोरखपुर पुलिस अब नगर निगम की मदद से नौ चौराहों पर आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) को लागू करने जा रही है। योजना को अधिकारी अमलीजामा पहनाने में लगे हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम में नंबर प्लेट रीडर कैमरा व साफ्टवेयर के माध्यम से गाड़ी की नंबर प्लेट का फोटो क्लिक होकर ई चालान घर पहुंच जाएगा। इस प्रक्रिया में एक माह का समय लगने की संभावना है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से आटोमेटिक हो जाएगा चालान

गाड़ी के पंजीकरण, प्रमाण पत्र, आरसी का डाटा अब पुलिस नियंत्रण कक्ष में आटोमेटिक चालान जारी करने के लिए उपलब्ध रहेगा। आटोमेटिक ई-चालान सिस्टम चालू होने के बाद पुलिस पहले 15 दिनों तक लोगों को जागरुक करेगी और उसके बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का कंट्रोल रूम से चालान काटे जाएंगे। एसपी ट्रैफिक आरएस गौतम ने बताया कि नगर निगम के सहयोग से शहर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया है।जिसे अपग्रेड किया जा रहा है।नया सिग्नल और रीडर कैमरा लगने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर आटोमेटिक चालान कट जाएगा।पुलिस लाइन के यार्ड में इसका कंट्रोल रूम बनाया गया है।जहां पर 24 घंटे एक टीम बैठकर यह मॉनीटर करेगी की यातायात नियमों की कौन उल्लंघन कर रहा है।

प्रदेश में पूरी तरह फेल है कानून व्यवस्था

समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही ङ्क्षसह ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई से जनता त्रस्त है। महिलाओं में आक्रोश है। समाजवादी पार्टी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

सरकार पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

शनिवार को बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं महंगाई की मार झेल रही है। उनकी रसोई का गणित ही गड़बड़ा गया है। सरकार केवल झूठ के सहारे चल रही है। मंत्री और विधायक सपा सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को अपना बताकर अपनी पीठ थपथपा रहे है। गोरखपुर में बाढ़ की स्थिति भयावह है। घरों में पानी भरा हुआ है। इसलिए गोरखपुर आने से पहले वह अपने साथ नाव लेकर आई हैं। 

chat bot
आपका साथी