Gorakhpur Weather Updates: पांच डिग्री उछला पारा, गुनगुनी धूप से राहत की उम्‍मीद

कई दिनों से जारी ठंड से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। सड़कों पर रोजाना की अपेक्षा कोहरा हल्का रहा। गलन से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ ने पुर्वानुमान जताया है कि दिन में गुनगुनी धूप रहेगी। कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:36 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 08:36 AM (IST)
Gorakhpur Weather Updates: पांच डिग्री उछला पारा, गुनगुनी धूप से राहत की उम्‍मीद
गोरखपुर में शुक्रवार को लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। - फाइल फोटो

गोरखपुर, जेएनएन। पिछले कई दिनों से जारी ठंड से शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। सड़कों पर रोजाना की अपेक्षा कोहरा हल्का रहा। गलन से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञ ने पुर्वानुमान जताया है कि दिन में गुनगुनी धूप रहेगी। कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। दिन का अधिकतम तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। हवाओं की गति 4 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकता है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि गुरुवार को सूर्यदेव के दिखते ही गलन छूमंतर हो गई है। पछुआ हवाओं की गति भी 10 किलोमीटर से कम रही। उन्होंने कहा कि पछुआ हवाओं की गति 10 किलोमीटर से अधिक होने पर तापमान में गिरावट आती है। मौसम में आए बदलाव के चलते ठंड से ठिठुर रहे लोगों को राहत मिली है। गुरुवार को गुनगुनी धूप का लोगों ने लुफ्त उठाया।

ऐसा रहा गुरुवार का तापमान

गुरुवार को तीन दिन बाद लोगों को कोल्ड डे के प्रभाव से मुक्ति मिली। दिन का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह बुधवार के तापमान से करीब पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसमें भी 2.6 डिग्री का उछाल आया है। जनवरी माह का औसत अधिकतम अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व औसत न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सयस है। मौसम विशेषज्ञ ने पूर्वानुमान जताया है कि इधर आने वाले दिनों में दिन का अधिकतम तापमान औसत अधिकतम तापमान के करीब रह सकता है, जबकि न्‍यूनतम तापमान औसत से अधिक रह सकता है। 

अगले पांच दिनों का संभावित तापमान

तिथि         न्यूनतम     अधिकतम 

16 जनवरी -   9          18

17 जनवरी-    10         19

18 जनवरी-    11         19

19 जनवरी-    12         20

20 जनवरी-    12         20

chat bot
आपका साथी