गोरखपुर में प्रदेश का पहला वन विज्ञान केंद्र स्थापित होगा Gorakhpur News

प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में प्रदेश का पहला वन विज्ञान केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। जिस तरह से कृषि विज्ञान केंद्र काम करता है उसी तरह से वन विज्ञान केंद्र भी काम करेगा। यह किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:29 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:55 AM (IST)
गोरखपुर में प्रदेश का पहला वन विज्ञान केंद्र स्थापित होगा Gorakhpur News
प्रभागीय वनाधिकारी अविनाश कुमार का फाइल फोटो।

 गोरखपुर, जेएनएन। वन विज्ञान केंद्र स्थापित होने के बाद गोरखपुर के साथ ही मंडल के अन्य जिलों के भी किसानों की किस्मत का सितारा चमक उठेगा। इस केंद्र के माध्यम से किसानों को खेती के साथ ही बागवानी करने के गुर सिखाए जाएंगे। इससे उनको दोहरा लाभ होगा। खेती के साथ बागवानी (कृषि-वानिकी) का तौर-तरीका समझाने के लिए म्यूजियम भी स्थापित किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में प्रदेश का पहला वन विज्ञान केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। जिस तरह से कृषि विज्ञान केंद्र काम करता है, उसी तरह से वन विज्ञान केंद्र भी काम करेगा। कृषि विज्ञान केंद्र में फसल बुआई से पहले मिट्टी का परीक्षण करने से लेकर खेत में रासायनिक खाद का प्रयोग करने की मात्रा के बारे में जानकारी देता है। इसके साथ ही अच्छी उपज के लिए भी समय-समय किसानों को सुझाव दिए जाते हैं। इसी तरह से वन विभाग केंद्र भी किसानों को बताएगा कि रवि, खरीफ और जायद की फसल लेने के साथ ही किन पेड़ों का खेत में रोपण किया जा सकता है। किस खेत की मिट्टी में कौन पेड़ लगाना उपयोगी होगा। खेत के किनारे और बीच में कौन से पेड़ लगाए जाएं। किन पेड़ों को खेत के बीच में लगाने के साथ ही मौसमी फसल भी उपजाई जा सकती है।

म्यूजियम के माध्यम से समझाया जाएगा कृषि-वानिकी का तरीका

वन विज्ञान केंद्र में म्यूजियम की भी स्थापना की जाएगी। इसके जरिए किसानों को खेती करने के साथ ही बागवानी करने के तौर-तरीके बताए जाएंगे। म्यूजियम में कृषि-वानिकी से संबंधित साहित्य भी उपलब्ध होगा। खेत के अनुकूल पेड़ लगाने की सलाह देने के लिए मिट्टी के परीक्षण की भी सुविधा रहेगी। प्रभागीय वनाधिकारी अविनाश कुमार का कहना है कि वन विज्ञान केंद्र की स्थापना यहां के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। वन विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि भी होगी ओर स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

chat bot
आपका साथी