गोरखपुर में पिता ने 13 वर्षीया पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, मां ने पति के विरुद्ध थाने में दी तहरीर

गोरखपुर में एक पिता ने अपनी 13 वर्षीया पुत्री के साथ मुंह दबाकर व मारने पीटने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपित पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपित पेंट व पालिश का काम करती है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:28 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:59 PM (IST)
गोरखपुर में पिता ने 13 वर्षीया पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, मां ने पति के विरुद्ध थाने में दी तहरीर
गोरखपुर में एक नाबालिग से अपने पिता पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। - प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र में एक नशेड़ी पिता ने मानवता को शर्मसार किया है।  उसने अपनी 13 वर्षीया पुत्री के साथ मुंह दबाकर व मारने पीटने की धमकी देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस आरोपित पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपित पेंट व पालिश का काम करती है। पुलिस का कहना है कि आरोपित हिरासत में है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

मायके गई थी पत्‍नी

आरोपित की पत्नी मायके गई हुई थी। इस बीच रात में करीब 12 बजे आरोपित घर पहुंचा तो उसकी पुत्री घर में सोई हुई थी। दूसरे कमरे में किशोरी का छोटा भाई सोया हुआ था। आरोपित ने किशोरी के साथ गलत कार्य किया। इस दौरान किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपित ने उसका मुंह दबा दिया। उसे मारने पीटने की धमकी दी। सुबह किशोरी ने मोबाइल से इसकी सूचना मां को दिया। दोपहर में उसकी मां अपने भाई के साथ घर पहुंची। किशोरी की मां ने इसकी सूचना फोन पर अपने बड़े लड़के को दी। उसने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को कहा। किशोरी की मां थाने जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में दबिश दी तो आरोपित वहां से गायब था। पता चला कि वह सोनबरसा बुजुर्ग में शराब पी रहा है।

पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने सोनबरसा बुजुर्ग में दबिश देकर आरोपित को हिरासत में ले लिया। बाद में किशोरी मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 354ए व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी का कहना है कि आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल में यदि दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

अवैध संबंध के चलते गला दबाकर की युवक की हत्या

पिपराइच क्षेत्र के रमवापुर निवासी 18 वर्षीय सोनू निषाद की हत्यारोपित प्रेमिका व उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपितों ने सोनू की हत्या करके शव को उसके घर में फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। दो फरवरी को सोनू घर पर अकेला रहता था। उसके दो भाई मुंबई रहते हैं। सोनू ठेले पर बिरयानी बेंचकर अपनी जीविका चलाता था। बीते दो फरवरी को कमरे में उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनू की मौत की पुष्टि गला घोंटने से हुई थी। पुलिस 302 व 120बी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया जांच के दौरान पता चला हत्या अवैध संबंध में हुई है। हत्यारोपित युवती मृतक की प्रेमिका है। थानाध्यक्ष दिनेश मिश्रा का कहना है कि युवती व उसका पिता उसके घर के पास मौजूद गेट को लेना चाहते थे, लेकिन सोनू इसके लिए राजी नहीं था। इसे लेकर दोनों ने उसकी हत्या कर दी। रविवार को सुबह मुडिय़ारी पुलिया के पास से पुलिस पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। 

chat bot
आपका साथी