गोरखपुर के जिला अस्पताल में अधेड़ का शव छोड़ भागे स्वजन, पुलिस परेशान Gorakhpur News

प्रभारी निरीक्षक कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति बेतियाहाता इलाके में रहता था। दो अप्रैल को तबीयत खराब होने पर स्वजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की रात में इलाज के दौरान मौत होने पर स्वजन फरार हो गए।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:32 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 07:08 PM (IST)
गोरखपुर के जिला अस्पताल में अधेड़ का शव छोड़ भागे स्वजन, पुलिस परेशान Gorakhpur News
वृद्ध के शव का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। जिला अस्पताल में अधेड़ की मौत के बाद स्वजन शव छोड़कर फरार हो गए। उनका कुछ पता नही चल रहा। खोजबीन करने के बाद कैंट पुलिस ने पहचान करने के लिए इंटरनेट मीडिया पर फोटो शेयर किया है। कुशीनगर पुलिस को भी सूचना दी गई है।

प्रभारी निरीक्षक कैंट अनिल उपाध्याय ने बताया कि 55 वर्षीय व्यक्ति बेतियाहाता इलाके में रहता था। दो अप्रैल को तबीयत खराब होने पर स्वजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की रात में इलाज के दौरान मौत होने पर स्वजन फरार हो गए। जिला अस्पताल के रजिस्टर व पर्चे पर उसका डिटेल कुशीनगर, विशुनपुरवा के तमकुही रोड निवासी विनोद लिखा है। विशुनपुरवा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। बावजूद इसके अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। स्‍वजन ने क्‍यों शव छोड़ दिया, इसका जवाब तलाशना होगा।

कच्‍ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

रामगढ़ताल पुलिस ने कच्‍ची शराब के साथ अजवनिया गांव निवासी संतोष निषाद को गिरफ्तार किया। उसके पास से 100 लीटर शराब, 500 ग्राम यूरिया व 500 ग्राम नौसादर बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल जगत नारायण सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी आजाद चौक विशाल उपाध्याय गुरुवार की सुबह चुनाव ड्यूटी में बूथों का निरीक्षण कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर कठऊर मोड के पास खड़े संतोष गिरफ्तार किया।

चैनल का ताला तोड़कर जेवरात सहित लाखों की चोरी

गीडा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गुरौली चौराहे पर अमरेंद्र मिश्र के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात समेत लाखों रुपये का माल चुरा लिया। उरुवा थाना के ग्रामसभा कुरावल निवासी अमरेंद्र मिश्र पत्नी सहित गीडा थाना के गुरौली चौराहे पर किराये के मकान में रहते हैं। पत्नी नंदनी मिश्रा गुरौली के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र हैं। पंचायत चुनाव में पत्नी की  ड्यूटी ब्रह्मïपुर ब्लॉक में थी। गुरुवार की सुबह इनके पति वोट डालने के लिए अपने गांव कुरावल चले गए थे। शाम सात बजे लौटे तो देखा कि मकान में पीछे लगा चैनल का ताला टूटा हुआ है । चोरों ने अलमारी में रखा एक सोने का हार, दो माला, एक मंगल सूत्र, दो जोड़ी बाली, पांच अंगूठी, चार जोड़ी पायल, सोने के कंगन सहित लाखों का जेवरात साफ कर दिया।  

chat bot
आपका साथी