धर्म के नाम पर जनता को बनाया जा रहा बेवकूफ : अजीज

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें धर्म के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है

By Edited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 06:00 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 10:01 AM (IST)
धर्म के नाम पर जनता को बनाया जा रहा बेवकूफ : अजीज
धर्म के नाम पर जनता को बनाया जा रहा बेवकूफ : अजीज
गोरखपुर, जेएनएन। पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकारें धर्म के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही हैं। अब जनता भी भाजपा की इस नीति को समझने लगी है, जिसका नतीजा है कि पांच राज्यों के चुनाव में इस पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। कुरैशी रविवार को पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन में पत्रकार वार्ता में कहा कि यूपी में भाजपा केवल धार्मिक प्रोपगंडा के चलते अपना उल्लू सीधा करना चाह रही है।
धर्म के नाम पर सत्ता हासिल करने वाले लोग विकास के बजाए प्रदेश को विनाश के पथ पर ले जा रहे हैं। प्रदेश के युवा, व्यापारी, किसान हर वर्ग के लोग परेशान हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब तक सिर्फ कांग्रेस की योजनाओं को बदलकर उसे अपना बता रही है। मोदी सरकार ने देश के अंदर लोगों को धर्म के नाम पर सिर्फ बांटने का काम किया है। जनता को गुमराह कर राज नहीं किया जा सकता। आगामी लोक सभा चुनाव में जनता ठीक से भाजपा का जवाब देगी। मोदी देश को केवल गुमराह करने का काम किया है।
पूर्व राज्यपाल कुरैशी ने कहा कि सरकार की अपनी कोई अलग से योजना नहीं है। राफेल को बड़ा घोटाला बताते हुए कहा, कि अगर सरकार की नीयत साफ है, तो वह पीएसी जांच से क्यों भाग रही है। अंत में उन्होंने दावा किया, कि 2019 में भाजपा सरकार का जाना तय है ।
chat bot
आपका साथी