समूह की महिलाओं के बनाए दीये से दीपावली पर रोशन होंगे हर घर

जिले के 12 ब्लाक क्षेत्रों में कुल 34 समूह की महिलाएं इस काम में जुटी हुई हैं। वह गोबर के लिए गांव के प्रधान व सचिव से भी संपर्क कर रही हैं। पिछले दो सप्ताह से समूह की महिलाएं इस कार्य में युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। खास बात यह है कि इन महिलाओं को विभागीय पहल पर गौशाला से इस कार्य के लिए निश्शुल्क गोबर मिल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:10 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:10 AM (IST)
समूह की महिलाओं के बनाए दीये से दीपावली पर रोशन होंगे हर घर
समूह की महिलाओं के बनाए दीये से दीपावली पर रोशन होंगे हर घर

महराजगंज: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर समूह की महिलाएं लगातार प्रगति कर रही हैं। जैविक खेती, बेबी ट्राई साइकिल और मास्क तैयार करने के बाद अब दीपावली पर्व पर इनके द्वारा बनाए गए गोबर के दीये लोगों के घर रोशन होंगे। दीपावली का पर्व नजदीक है। ऐसे में आर्टिफिसियल के मुकाबले इन दीये की मांग अधिक रहती है। जिसकी वजह से विभागीय प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं ने गोबर के दीये बनाने का निर्णय लिया है।

जिले के 12 ब्लाक क्षेत्रों में कुल 34 समूह की महिलाएं इस काम में जुटी हुई हैं। वह गोबर के लिए गांव के प्रधान व सचिव से भी संपर्क कर रही हैं। पिछले दो सप्ताह से समूह की महिलाएं इस कार्य में युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। खास बात यह है कि इन महिलाओं को विभागीय पहल पर गौशाला से इस कार्य के लिए निश्शुल्क गोबर मिल रहा है। जिससे महिलाएं दीये तैयार कर रहीं हैं। इस कार्य में महिलाओं के साथ उनके घर के लोग भी हाथ बंटा रहे हैं।

प्रभारी डीसी एनआरएलएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम ने बताया कि समूह की महिलाएं गोबर के दीये बनाकर न सिर्फ आजीविका से जुड़ेंगी, बल्कि उनको आर्थिक लाभ भी हो सकेगा। सभी ब्लाक मिशन प्रबंधकों को भी महिलाओं का सहयोग करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। विभागों का मिलेगा सहयोग

महिलाओं द्वारा गोबर के बनाए गए दिये की बिक्री अधिक हो। उनको किसी तरह का नुकसान न झेलना पड़े। इसके लिए सभी विभागों को भी सहयोग करने को कहा गया है। अफसरों से बात भी हो रही है। अगर एक-एक कर्मचारी भी दर्जन भर या फिर उससे अधिक दीये खरीदेंगे तो लाखों की बिक्री होनी तय है। ब्लाकों में स्टाल लगाकर बिकेंगे दीये

दीये की बिक्री अधिक हो। इस पर भी मंथन चल रहा है। इसके लिए दीपावली से पूर्व जिले के सभी ब्लाक कार्यालयों में महिलाएं स्टॉल लगाएंगी। ब्लाक कर्मियों को खरीदने के लिए आग्रह भी करेंगी। इसके अलावा बाजारों भी बिक्री के लिए स्टाल लगाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी