तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं तो भी कराएं पंजीयन, मिलेगा रोजगार Gorakhpur News

गोरखपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यलय के पोर्टल पर तकनीकी रूप से जो लोग दक्ष नहीं हैं उनका भी पंजीकरण कराया जा रहा है। इन्हें भी प्राइवेट कंपनियों में रोजगार दिलाया जाएगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:36 AM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 11:36 AM (IST)
तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं तो भी कराएं पंजीयन,  मिलेगा रोजगार Gorakhpur News
तकनीकी रूप से दक्ष नहीं हैं तो भी कराएं पंजीयन, मिलेगा रोजगार Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भविष्‍य में रोजगार के लिए सेवामित्र एप रोजगार का बड़ा माध्‍यम बनने जा रहा है। इस एप पर 46718 तकनीकि रूप से दक्ष व 53794 अप्रशिक्षित लोगों का पंजीयन हो चुका है। सरकारी विभागों में दैनिक रूप से किसी काम के लिए अब इन्‍हीं को प्राथमिकता मिलेगी। इससे जहां विभागों को सहूलियत होगी। वहीं पंजीकृत बेरोजगारों को स्व रोजगार भी मिलेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग अब अप्रशिक्षित लोगों से आग्रह कर रहा है कि वह इस पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं। उन्हें भी यहां से रोजगाकर प्राप्त होगा।

अब निजी संस्थाओं को भी आमंत्रित कर रह है विभाग

सेवामित्र एप पर बढ़ई, बिजली मिस्त्री, प्लंबर, पेंटर समेत अप्रशिक्षित कामगारों का भी पंजीयन किया जा रहा है। सरकारी कार्यालय सहित तमाम निजी कंपनियों को तकनीकि रूप से दक्ष के अलावा श्रमिक वर्ग की भी जरूरत होती है। ऐसे में सेवामित्र एप पर पंजीयन के 61 ट्रेड में अप्रशिक्षितों को शामिल किया गया है। सरकारी विभागों के लिए निर्देश जारी हो चुका है कि वह सेवामित्र एप पर पंजीकृत कामगारों को काम के लिए प्राथमिकता दें। सरकारी विभागों के बाद सेवायोजन विभाग अब निजी कंपनियों व उद्योगों को भी आमंत्रित कर रहा है कि वह काम के लिए एप पर पंजीकृत बेरोजगारों को काम दें। हालांकि अभी उनके लिए यूजर आइडी व पासवर्ड जनरेट नहीं हो सका है। इसके लिए विभाग मुख्यालय पर बात कर रहा है।

कुल पंजीकृत कामगार-100512

अप्रशिक्षित-53794

प्रशिक्षित-46718

आनेवाले समय में सेवामित्र हर किसी के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा। इस एप पर अधिक से अधिक लोग अपना पंजीयन कराएं। इससे सभी कामगार एक मंच पर आ सकेंगे। लोगों को सहूलियत होगी और बेरोजगारों को काम भी मिलेगा। - अवधेंद्र कुमार वर्मा, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, सेवायोजन।

chat bot
आपका साथी