गोरखपुर के रामगढ़ताल में मिला ई-रिक्शा चालक का शव Gorakhpur News

लोगों ने बताया कि अश्वनी तीन भाइयो में सबसे बडा था। पहले वह शहर के एक अस्पताल में काम करता था। कुछ दिन से ई- रिक्शा चलाकर जीविका चलाता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्‍चे हैं।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:06 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:06 PM (IST)
गोरखपुर के रामगढ़ताल में मिला ई-रिक्शा चालक का शव Gorakhpur News
डेड बाडी का प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। मोहद्दीपुर स्थित पुल के नीचे सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला। जेब में मिले कागजात से उसकी पहचान मोहद्दीपुर के रेलवे कॉलोनी निवासी अश्वनी सिंह के रूप में हुई। कैंट पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाया। ई-रिक्शा चलाकर अश्वनी जिविका चलाता था।मंगलवार की रात में भाइयों से कहासुनी होने पर वह घर से निकला था।

राहगीरों ने आरकेबीके के पास रामगढ़ताल पुल के नीचे युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी। पीआरवी के साथ पहुंची कैंट पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।जेब में मिले कागजात से उसकी पहचान मोहद्दीपुर रेलवे कालोनी निवासी अश्वनी सिंह के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि अश्वनी तीन भाइयो में सबसे बडा था। पहले वह शहर के एक अस्पताल में काम करता था। कुछ दिन से ई- रिक्शा चलाकर जीविका चलाता था। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्‍चे हैं। स्वजन के अनुसार मंगलवार रात में आठ बजे भाइयो से झगड़ा करने के बाद अश्वनी घर से निकला था। एसएसआइ कैंट प्रवींद्र राय ने बताया कि शव के पास शराब की एक बोतल भी मिली है। फारेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।

किशोरी से छेड़खानी

सहजनवां इलाके की एक किशोरी से उसके ही गांव के युवक ने छेड़खानी कर दी है। पीडि़ता की मां ने इस संबंध में नामजद तहरीर दी है। बताते हैं कि किशोरी मानसिक रूप से है। दोपहर में उसकी मां कहीं गई थी। किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसी बीच पीडि़ता की मां के आ जाने पर वह फरार हो गया।

सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

बेलघाट क्षेत्र के बहादुरपुर खुर्द गांव के पास हुए सड़क हादसे में चपरहट निवासी रामसकल की मौत हो गई है। दिन में वह बेलघाट से घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। सड़क के किनारे गड्ढे में उनका शव मिला है।

chat bot
आपका साथी