गंभीर बीमारियों से बचाएगा पर्यावरण संरक्षण Sant Kabirnagar News

वन महोत्सव सप्ताह के मद्देनजर संतकबीर नगर के मेंहदावल के रोडवेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:19 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 11:19 AM (IST)
गंभीर बीमारियों से बचाएगा पर्यावरण संरक्षण Sant Kabirnagar News
गंभीर बीमारियों से बचाएगा पर्यावरण संरक्षण Sant Kabirnagar News

संत कबीरनगर, जेएनएन। वन महोत्सव सप्ताह के मद्देनजर मेंहदावल के रोडवेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम शिक्षाविदों ने पर्यावरण व उसकी बेहतर सेहत को लेकर मंथन किया तथा भविष्य में खुद को पर्यावरण से जोड़ने को लेकर आम रायशुमारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया।

विधायक ने दी पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की जानकारी

विधायक ने मेंहदावल विधानसभा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभी तक किये गए अपने प्रयास के बारे में जानकारी देते हुए भविष्य में बेहतर रोडमैप के साथ पर्यावरण सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की बात कही। शिक्षक विश्वमूर्ति त्रिपाठी ने कहा कि हमारे वेद हमें पर्यावरण संरक्षण की बेहतर शिक्षा देते है। जब मानव पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर था तो गंभीर बीमारियों की चुनौती कभी नहीं रही। लोग अपने भोग-विलास को बढ़ाने के लिए हरे पेड़ों पर आरा चलाते रहे जिसका परिणाम पर्यावरण प्रदूषण व पर्यावरण असन्तुलन के रूप में सबके सामने है। कोरोना महामारी ने जो सन्देश दिया उसको अभी से अमल में लाते हुए पर्यावरण की सुरक्षा करनी होगी तभी मानवता को लंबे समय तक जिंदा रखा जा सकता है।

गोष्‍ठी में यह भी रहे उपस्थित

शिक्षक रविशंकर मिश्र ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के अभिन्न अंग है हमें उनकी सुरक्षा अपने पुत्रों के समान करनी होगी तभी हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर कल दे पाएंगे। गोष्ठी को अनेक लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया, अरुण सिंह, शेष प्रताप सिंह, अभिनव रवि वत्स, पवन तिवारी, विनोद पांडेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी