कानून-व्‍यवस्‍था में सुधार होने की वजह से उत्‍तर प्रदेश में अवसर तलाश रहे बाहर के उद्यमी

गृह जनपद महराजगंज आए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों के दौरान उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छूआ है। कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। जिसका परिणाम है कि बाहर के उद्यमी उत्तर प्रदेश में अवसर तलाश रहे हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:30 PM (IST)
कानून-व्‍यवस्‍था में सुधार होने की वजह से उत्‍तर प्रदेश में अवसर तलाश रहे बाहर के उद्यमी
महराजगंज में पत्रकारों से बातचीत करते केंद्रीय वित्‍त राज्‍यमंत्री पंकज चौधरी। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों के दौरान उत्तर प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छूआ है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। जिसका परिणाम है कि बाहर के उद्यमी उत्तर प्रदेश में अवसर तलाश रहे हैं।

दूसरे राज्‍यों के लिए नजीर बना उत्‍तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एक्सपो शिखर सम्मेलन में 4.68 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्राप्त हुआ है। जिसमें 3.68 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू हो चुकीं हैं। कोरोना काल में भी 66 हजार करोड़ रुपये का विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है। विकास के मामले में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों के लिए नजीर बन चुका है।

10.9 लाख करोड़ से बढ़कर 21.73 लाख करोड़ पहुंची उत्‍तर प्रदेश की डीजीपी

महराजगंज कलेक्ट्रेट सभागार में 19 सितंबर को पत्रकार वार्ता में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि भय मुक्त उत्तर प्रदेश में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 10.9 लाख करोड़ से बढ़कर 21.73 लाख करोड़ रुपये हो गई है। सकल घरेलू उत्पाद में उत्तर प्रदेश देश का दूसरा सबसे समृद्धशाली राज्य बन गया है। भाजपा सरकार में 15 हजार किमी से अधि‍क सड़कों का निर्माण हुआ है। जिससे सुगम आवागमन के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित हुए हैं।

मुख्‍यमंत्री की दृढ इच्‍छाशक्ति से हो रहा प्रदेश का विकास

गंगा एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, गोरखपुर लिंक व बलिया एक्सप्रेस वे का निर्माण प्रदेश में हुए विकास कार्यों को बता रहे हैं। लखनऊ , कानपुर, आगरा, झांसी , चित्रकूट एवं अलीगढ़ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर का निर्माण भी योगी सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति का परिचायक है। विकास को गति देने के लिए प्रदेश में 13 हवाई अड्डों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

401 भ्रष्‍ट अफसरो पर हुई कार्रवाई

वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित हो , इसके लिए 16600 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। 135 अपराधी पुलि‍स मुठभेड़ में मारे गए हैं। 401 भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है। पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 69 वर्षों में केवल 12 मेेडिकल कालेज उत्तर प्रदेश में बने थे। वर्तमान में इनकी संख्या 49 हो गई है। प्रदेश के साथ ही महराजगंज जिले में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। वनटांगिया गांवों काे राजस्व का दर्जा देना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। श‍िक्षा, च‍िकि‍त्‍सा, पेयजल, व‍िद्युत आपूर्त‍ि व सड़क न‍िर्माण के क्षेत्र हुए व‍िकास कार्य प्रदेश सरकार की व‍िशेष उपलब्‍ध‍ि है।

chat bot
आपका साथी