पुरानी पेंशन के लिए भाजपा को सबक सिखाएंगे कर्मचारी

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने रविवार को तहसील परिसर में बैठक की। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में चर्चा की गई। प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ला ने कहा कि सरकार यदि पेंशन बहाल नहीं करती है तो चुनाव में जनता व कर्मचारी भाजपा को सबक सिखाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:07 PM (IST)
पुरानी पेंशन के लिए भाजपा को सबक सिखाएंगे कर्मचारी
पुरानी पेंशन के लिए भाजपा को सबक सिखाएंगे कर्मचारी

सिद्धार्थनगर : अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने रविवार को तहसील परिसर में बैठक की। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के विरोध में चर्चा की गई। प्रदेश संयुक्त मंत्री जनार्दन शुक्ला ने कहा कि सरकार यदि पेंशन बहाल नहीं करती है तो चुनाव में जनता व कर्मचारी भाजपा को सबक सिखाएंगे।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश द्विवेदी ने कहा कि 2016 में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन चल रहा था। इसी दौरान हुए लाठीचार्ज में शिक्षक डा. राम अशीष सिंह ने अपनी जान गंवा बैठे थे। इसलिए प्रत्येक वर्ष हम सभी अटेवा के सदस्य श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन करते हैं। जिला महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पेंशन पर अपनी जान कुर्बान करने वाले हम सबके आदर्श को श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा और पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार से लड़ाई चलती रहेगी। बैठक में प्रमोद त्रिपाठी, राम सेवक गुप्ता, शोभनाथ साहू, संघशील, गौरव शुक्ल, पशुपति नाथ दूबे, विक्रांत त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी, विवेक कांत मिश्र, संजय कर पाठक, आरती चौधरी, राम चंदर, प्रियंका दूबे, वर्षा मद्धेशिया, उत्कर्ष श्रीवास्तव, लक्ष्मी कांत पांडेय आदि उपस्थित रहे। शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है चौराहा सिद्धार्थनगर : भनवापुर विकास खण्ड अन्तर्गत मन्नीजोत चौराहे पर लगा हाईमास्ट कई सालों से खराब है। पथ प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त है, पर किसी का ध्यान उस पर नहीं जा रहा है। शाम होते ही चौराहा अंधेरे में डूब जाता है। जिससे आसपास के दुकानदारों के अलावा राहगीरों को भी बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। शिवकुमार व बालकेश ने कहा कि हाईमास्ट लगाने के बाद जिम्मेदार भूल जाते हैं, ऐसे में गड़बड़ी पैदा होती है, तो उसकी मरम्मत हेतु कोई आगे नहीं आता है। दिलीप व रमजान का कहना है कि हाईमास्ट ठीक करा दिया जाए तो शाम को चौराहे की रौनक बढ़ जाए। सिरजन, करमहुसेन, परशुराम, मन्नू, प्रवीन, रमेश, प्रकाश, गुलजार आदि ने पथ प्रकाश की मांग की है। अधिशासी अभियंता राममूरत ने कहा शिकायत मिली है। पथ प्रकाश की व्यवस्था ठीक की जाएगी।

chat bot
आपका साथी