संतकबीरनगर लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : जानिए कौन जीता, कौन हारा, 2014 की तुलना में किस पार्टी को मिले कितने वोट

संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र का चुनाव परिणाम भाजपा के लिए दोपहर तक निराशाजनक था। उसके बाद बढ़त तब हुआ तो स्थिति बदल गई।

By Edited By: Publish:Fri, 24 May 2019 12:27 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:15 PM (IST)
संतकबीरनगर लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : जानिए कौन जीता, कौन हारा, 2014 की तुलना में किस पार्टी को मिले कितने वोट
संतकबीरनगर लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : जानिए कौन जीता, कौन हारा, 2014 की तुलना में किस पार्टी को मिले कितने वोट
गोरखपुर, जेएनएन। संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र-62 में मोदी लहर के आगे बाकी सभी दल पस्त हो गए। भाजपा के प्रवीन कुमार निषाद 35,749 मतों के अंतर से विजयी हुए। महागठबंधन दूसरे व कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। यहां भगवा लहराया, महागठबंधन को करारा झटका लगा। मतगणना स्थल हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय-खलीलाबाद में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी रही। संतकबीर नगर लोकसभा क्षेत्र चुनाव परिणाम भाजपा-प्रवीन कुमार निषाद-4,67,543 बसपा-भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी-4,31,794 कांग्रेस-भालचंद्र यादव-1,28,506 मौलिक अधिकार पार्टी-अखिलेश कुमार-8025 बहुजन मुक्ति पाटी-आनंद कुमार गौतम-3,987 निर्दल-राजेंद्र यादव-6932 निर्दल-लौटन प्रसाद- 3972 लगातार दूसरी बार जीती भजपा लोकसभा क्षेत्र 62 संतकबीर नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी की जीत से लगातार दूसरी बार कमल खिला है। मोदी लहर एक बार फिर कामयाब रहा। 2014 से पूर्व 1998 में भाजपा ने परचम लहराया था। 1967 में खलीलाबाद लोकसभा सीट के बाद 2009 में संतकबीर नगर लोकसभा सीट में तीन मंडलों में गोरखपुर जनपद की खजनी विधानसभा व अंबेडकर नगर के आलापुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हुआ। जूता कांड के बाद चर्चा में आई सीट पर भाजपा ने सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काटकर पार्टी में शामिल होने पर उप चुनाव में गोरखपुर लोकसभा सीट से निर्वाचित इंजीनियर प्रवीन निषाद पर भाजपा ने भरोसा जताया। बसपा से पूर्व सांसद भीष्मशंकर उर्फ कुशल तिवारी को लगातार दूसरी बार दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व सांसद भालचंद्र यादव को एक फिर तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। इन्होंने 2014 में सपा सीट से तीसरा स्थान हासिल किया था। उस समय पीस पार्टी चौथे व कांग्रेस पांचवे स्थान पर थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी