बस्ती लोकसभा क्षेत्र : वोट फीसद बढ़ा लेकिन घट गया जीत का अंतर

बस्ती लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव के मुकाबले इस साल ज्यादा वोट पड़े हैं। लेकिन जीत का अंतर घट गया। जबकि पिछली बार ऐसा नहीं था।

By Edited By: Publish:Sat, 25 May 2019 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 10:51 AM (IST)
बस्ती लोकसभा क्षेत्र : वोट फीसद बढ़ा लेकिन घट गया जीत का अंतर
बस्ती लोकसभा क्षेत्र : वोट फीसद बढ़ा लेकिन घट गया जीत का अंतर
गोरखपुर, जेएनएन। इस बार बस्ती लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट फीसद बढ़ा जरूर, लेकिन जीत का अंतर घट गया। बसपा प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिली। वर्ष 2014 के चुनाव में इस संसदीय क्षेत्र में कुल 10 लाख 48 हजार 534 मत पड़े थे। तब भाजपा के हरीश द्विवेदी को 3 लाख 57 हजार 680 वोट यानी 34.11 फीसद मतों पर जीत हासिल हुई थी। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के बृजकिशोर ¨सह ¨डपल रहे। उन्हें 30.9 फीसद यानी 3 लाख 24 हजार 118 वोट मिले थे।
तीसरे नंबर पर बसपा से रामप्रसाद चौधरी को 27 फीसद यानी 2 लाख 83 हजार 747 वोट मिले थे। इस बार सपा-बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। अनुमान था दोनों का वोट फीसद जुड़कर 50 से 60 फीसद के बीच होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गठबंधन प्रत्याशी रामप्रसाद 42 फीसद यानी चार लाख 40 हजार 808 वोट पर रुक गए। भाजपा का वोट ग्राफ तेजी से बढ़ा। सांसद हरीश द्विवेदी को 4 लाख 71163 यानी 45 फीसद वोट मिला। पिछले बार की तुलना में भाजपा के पक्ष में दस फीसद वोट की बढ़ोतरी हुई। बावजूद इसके जीत का अंतर घटकर 30 हजार 354 हो गया।
इस बार पो¨लग फीसद पिछले बार से थोड़ा कम और वोटों की संख्या 6 हजार अधिक रही। आठ फीसद वोट पर सिमटी कांग्रेस कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में केवल आठ फीसद वोट केवल मिले। हालांकि पिछले बार की तुलना में इस पार्टी का वोट का ग्राफ बढ़ा जरुर लेकिन निर्णायक स्थिति में पहुंचने से काफी दूर रहा। मोदी लहर में पूर्व कांग्रेस और मंत्री राजकिशोर ¨सह की रणनीति कारगर नहीं हो पाई। कांग्रेस को 86 हजार 920 मतों पर ही संतोष करना पड़ा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी