विषम परिस्थितियों में आठ पुलिसकर्मी देंगे खून

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पीएम सीएम के अलावा राज्यपाल के ब्लड ग्रुप से जुड़े आठ पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 11:07 PM (IST)
विषम परिस्थितियों में आठ पुलिसकर्मी देंगे खून
विषम परिस्थितियों में आठ पुलिसकर्मी देंगे खून

सिद्धार्थनगर : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पीएम, सीएम के अलावा राज्यपाल के ब्लड ग्रुप से जुड़े आठ पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया है। यह विषम परिस्थितियों में अपना खून देंगे। ब्लड बैंक में उनका नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिया गया है। पीएम के आगमन के दौरान यह अस्पताल में बने सेफ में मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी का ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव है। सीएम का ब्लड ग्रुप एबी पाजिटिव है। वहीं राज्यपाल आनंदी बेन का ब्लड ग्रुप ओ पाजिटिव है।

माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कालेज के शुभारंभ के लिए आ रहे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के लिए खून का इंतजाम किया गया है। पीएम मोदी के ब्लड ग्रुप ए पाजिटिव की चार यूनिट ब्लड रिजर्व रखा गया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर चार डोनर खून देने को तैयार रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लिए दो-दो यूनिट खून ब्लड बैंक में रखा गया है। जबकि इनके लिए दो-दो डोनर रिजर्व रखे गए हैं। इन्हें जिला अस्पताल में बने सेफ हाउस में सुबह छह बजे से पीएम के जाने तक मौजूद रहने को कहा गया है।

सभी की हुई आरटीपीसीआर की जांच

ब्लड देने वाले पुलिस कर्मियों की आरटीपीसीआर जांच कराई जा चुकी है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें कोरोना से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। लोगों से दूरी बनाकर भी उनसे रहने को कहा गया है।

जरूरत पर यह देंगे खून

पीएम के आगमन के दौरान जिन आठ लोगों को जरूरत पर खून देने के लिए चिन्हित किया गया है। उसमें पीएम के लिए पंकज कुमार राम, धमेंद्र कुमार यादव, संतोष कुमार यादव और शशि कुमार राम शामिल हैं। राज्यपाल के लिए प्रवेश कुमार व संजीत कुमार राम के अलावा मुख्यमंत्री के लिए विजय कुमार व अंकित कुमार शामिल हैं।

संयुक्त जिला अस्पताल की सीएमएस डा.नीना वर्मा ने कहा कि ब्लड बैंक में पर्याप्त खून उपलब्ध है। विषम परिस्थितियों के लिए पीएम, सीएम एवं राज्यपाल के लिए अलग से खून रिजर्व रखा गया है। आठ लोग भी चिन्हित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी