Corona vaccination in Gorakhpur: गोरखपुर के लोग पोर्टल पर खुद भरेंगे अपना डाटा, अभी आठ लाख लोगों को लगनी है टीका

आम आदमी की संख्या आठ लाख के आसपास संभावित है। संख्या अधिक होने से उनकी सूची बनाने में मानवीय भूल हो सकती है। इसलिए आम लोगों के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। उन्हें स्वयं अपनी जानकारी भरनी होगी।

By Satish chand shuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 03:35 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 03:35 PM (IST)
Corona vaccination in Gorakhpur: गोरखपुर के लोग पोर्टल पर खुद भरेंगे अपना डाटा, अभी आठ लाख लोगों को लगनी है टीका
कोरोना टीकाकरण के संबंध में डाक्‍टर की फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। तीसरे चरण के टीकाकरण की तैयारी शुरू हो चुकी है। लगभग आठ लाख लोगों को इस चरण में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 400 बूथ तय कर लिए गए हैं। टीका लगवाने के लिए आम नागरिकों को स्वयं ही कोविन पोर्टल पर अपने बारे में जानकारी भरनी होगी, बूथ भी स्वयं ही तय करना होगा। ताकि वे अपने आसपास के बूथ पर टीकाकरण करवा सकें।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर व इससे नीचे के बीमार लोगों को टीका लगाया जाएगा। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों व दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया गया है। इनकी संख्या क्रमश: लगभग 24 व 20 हजार है। उनकी सूची विभाग से आसानी से मिल गई थी। लेकिन आम आदमी की संख्या आठ लाख के आसपास संभावित है। संख्या अधिक होने से उनकी सूची बनाने में मानवीय भूल हो सकती है। इसलिए आम लोगों के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। उन्हें स्वयं अपनी जानकारी भरनी होगी। 400 बूथों के लिए वैक्सीनेटर प्रशिक्षत किए जा चुके हैं। शासन से अनुमति मिलने के बाद पंजीकरण शुरू करा दिया जाएगा।

तैयार रखें ये जानकारी

पोर्टल जब आम आदमी के लिए खुलेगा तो उन्हें उसमें अपना नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर, पिन कोड व आधार कार्ड को छोड़कर किसी भी एक पहचान पत्र का नंबर भरना होगा। इसकी तैयारी पहले से कर लें। शीघ्र ही आम नागिरकों के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा।

बुजुर्ग हों या बीमार, बूथ पर ही जाना होगा

जिन आठ लाख लोगों को टीका लगाने का स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य रखा है, उसमें लगभग 2.40 लाख बुजुर्ग (75 साल से ऊपर) और 45 से 50 वर्ष के बीच बीमार लोगों की संख्या लगभग दो लाख अनुमानित है। लेकिन किसी को घर जाकर टीका नहीं लगाया जाएगा। उन्हें बूथ पर ही जाना होगा। सीएमओ  डा. सुधाकर पांडेय का कहना है कि बूथ पर सभी व्यवस्था रहती है। ज्यादातर स्वास्थ्य केंद्रों को ही बूथ बनाया गया है। वहां इमरजेंसी दवाओं की किट व विशेषज्ञ डाक्टर मौजूद रहेंगे। टीका लगाने के बाद 30 मिनट आब्जर्वेशन में रखा जाता है। ये सारी सुविधाएं घर में संभव नहीं हैं। इसलिए हर व्यक्ति को टीका लगवाने बूथ पर ही जाना होगा। तीसरे चरण के लिए कुल 400 बूथ बनाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी