महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ी से प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेसी, बीच रास्ते में बिदक गया बैल- जानें फिर क्या हुआ

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी सोमवार दोपहर गोलघर पहुंचे थे वह एक बैल के सहारे बैलगाड़ी लेकर आए थे। भीड़ के बीच नारेबाजी सुनकर बैल कूदने लगा। देखते ही देखते बैलगाड़ी से बैल निकल गया और भागने लगा।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 08:48 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ बैलगाड़ी से प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेसी, बीच रास्ते में बिदक गया बैल- जानें फिर क्या हुआ
प्रदर्शन के दौरान बैलगाड़ी से छटक कर भागता हुआ बैल, जागरण।

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। महंगाई के खिलाफ गोलघर में बैलगाड़ी के साथ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और पुलिसकर्मियों में अचानक भगदड़ मच गई। कांग्रेसी जो बैलगाड़ी लेकर गोलघर आए थे उसका बैल अचानक कूदकर भागने लगा। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। जिसे जिधर रास्ता मिला वह उधर भागने लगा। काफी देर तक यह स्थिति रही। बैल के काबू में आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

गोलघर से भागते हुए बैल नगर निगम परिसर में घुस गया। यहां भी काफी देर अफरातफरी मची रही। इस बीच प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन ले जाकर बैठा दिया।

एक बैल के सहारे लेकर आए थे बैलगाड़ी

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी सोमवार दोपहर गोलघर पहुंचे थे वह एक बैल के सहारे बैलगाड़ी लेकर आए थे। भीड़ के बीच नारेबाजी सुनकर बैल कूदने लगा। देखते ही देखते बैलगाड़ी से बैल निकल गया और भागने लगा। बचने के लिए कांग्रेसी इधर-उधर भागने लगे।

कुछ कांग्रेस जमीन पर भी गिर पड़े। भीड़ देखकर बैल जहां चाहा वहां तक लोगों को दौड़ाया। बैल जिधर दौड़ता हुआ जा रहा था, उधर के लोग डर के कारण सड़क के किनारे खड़े हो जा रहे थे। बड़ी मुश्किल से कांग्रेसी किसी तरह से बच पाए। बैल के भागने के बाद कांग्रेसियों ने खुद ही बैलगाड़ी खींची।

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्‍यवृद्धि का कर रहे थे विरोध

जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। सरकार इनकी कीमतें नियंत्रित करने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। विश्व बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बहुत कम हैं लेकिन सरकार अपना खजाना भरने के चक्कर में देश की जनता को महंगाई की आग में झोंक रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें ज्यादा होने के कारण हर वस्तु की कीमतें बढ़ी हैं। यातायात, खेती समेत सभी कार्य महंगे होते जा रहे हैं जनता परेशान है।

chat bot
आपका साथी