तीन जिलों को 27 दिन में मिले 22815 आक्सीजन सिलेंडर

संतकबीर नगर कोरोना से हो रही मौतों व लगातार मिल रहे पाजिटिव केस के बीच जिले के नगर पंचायत मगहर स्थित मयूर गैस प्लांट से बस्ती मंडल के तीन जिलों को 27 दिन में 22815 आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:10 AM (IST)
तीन जिलों को 27 दिन में मिले 22815 आक्सीजन सिलेंडर
तीन जिलों को 27 दिन में मिले 22815 आक्सीजन सिलेंडर

संतकबीर नगर: कोरोना से हो रही मौतों व लगातार मिल रहे पाजिटिव केस के बीच जिले के नगर पंचायत मगहर स्थित मयूर गैस प्लांट से बस्ती मंडल के तीन जिलों को 27 दिन में 22815 आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। गैर प्रांतों व जनपदों से टैंकर के जरिए लिक्विड मेडिकल आक्सीजन(एलएमओ)नियमित रुप से प्राप्त हो रहा है। बिजली कटने से आक्सीजन के उत्पादन पर कोई असर न पड़े, इसके लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

मयूर गैस प्लांट से इस साल 20 अप्रैल से पहले सीमित मात्रा में आक्सीजन का उत्पादन हो रहा था। तब सिर्फ संतकबीरनगर जिला अस्पताल को ही आपूर्ति हो रही थी। 20 अप्रैल के बाद लिक्विड मेडिकल आक्सीजन नियमित मिलने से उत्पादन क्षमता बढ़ गई। तब से बस्ती मंडल के तीनों जिलों को रोजाना आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। इसमें बस्ती को 600, संतकबीर नगर को 125 तथा सिद्धार्थनगर जिले को 120 यानी प्रतिदिन 845 आक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। 20 अप्रैल से 16 मई तक बस्ती को 16200, संतकबीर नगर को 3375 व सिद्धार्थनगर जिले को 3240 आक्सीजन सिलेंडर दिए गए हैं। यहां आक्सीजन तैयार करने के लिए दो प्रकार के प्लांट लगे हैं। पहला-एयर सेपरेटर यूनिट(एएसयू)है, जिसमें हवा से आक्सीजन तैयार की जाती है। वहीं दूसरी लिक्विड मेडिकल आक्सीजन(एलएमओ) इकाई है। एलएमओ से चार गुना तेजी से सिलेंडर में आक्सीजन भरता है।

एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत मगहर स्थित मयूर गैस प्लांट को 24 घंटे बिजली मिल रही है। इससे आक्सीजन के उत्पादन में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। गैर प्रांतों व जनपदों से टैंकर के जरिए नियमित रूप से लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्राप्त हो रहा है। यहां से रोजाना बस्ती मंडल के तीनों जिलों को आक्सीजन दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी