गड्ढामुक्त सड़क से गुजरेंगी दुर्गा प्रतिमाएं, दशहरा को लेकर नगर आयुक्त ने अफसरों के साथ की बैठक

शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं राप्ती तट और महेसरा में बनने वाले विसर्जन स्थल तक गड्ढामुक्त सड़कों से होकर जाएंगी। नगर निगम गड्ढों की पैचिंग शुरू करा दी है। जिन मार्गों से दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए ले जाई जाती हैं वे बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 12:15 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:15 PM (IST)
गड्ढामुक्त सड़क से गुजरेंगी दुर्गा प्रतिमाएं, दशहरा को लेकर नगर आयुक्त ने अफसरों के साथ की बैठक
राप्‍ती के तट पर जेसीबी से हो रही कृत्रिम तालाब की खोदाई। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं, राप्ती तट और महेसरा में बनने वाले विसर्जन स्थल तक गड्ढामुक्त सड़कों से होकर जाएंगी। नगर निगम प्रशासन ने सड़कों के गड्ढों की पैचिंग शुरू करा दी है। जिन मार्गों से दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए ले जाई जाती हैं, वे सडकें बारिश में बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं। नगर आयुक्‍त ने निरीक्षण करने के बाद सडकों की मरम्‍मत करने का आदेश ि‍दिया है।

पंडालों के आसपास कराया जाएगा सैनिटाइजेशन

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मुख्य अभियंता सुरेश चंद और अन्य अफसरों के साथ बैठक कर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडालों के आसपास प्रकाश की उचित व्यवस्था की जा रही है। पंडालों के आसपास सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रकाश की व्‍यवस्‍था के लिए नगर आयुक्‍त ने पंडालों के आसपास के लैंपपोस्‍ट को ठीक कराने का आदेश दिया है।

राप्‍ती तट पर कृतिम तालाब की खोदाई शुरू

नगर निगम प्रशासन ने राप्ती तट पर कृत्रिम तालाब की खोदाई शुरू करा दी है। तीन कृत्रिम तालाब में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जाएगा। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि कृत्रिम तालाब तक पहुंचने की व्यवस्था ठीक की जा रही है। एकला बांध पर कूड़े के निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। कूड़े की वजह से श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उच्‍चतम न्‍यायालय के आदेश की वजह से नदियों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करने पर पूरी तरह से रोक है। इसीलिए नगर निगम इसके लिए वैकल्पिक व्‍यवस्‍था कराता है। इसके ि‍लिए राप्‍ती के किनारे ही कृत्रिम तालाब की खोदाई कराई जाती हैैै। इस बार तीन तालाब खोदवाए जा रहे हैं।

नगर स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी ने कराई सफाई

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुकेश रस्तोगी ने शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा पंडाल स्थलों के आसपास सफाई कराई। उन्होंने बताया कि सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। सफाई के साथ ही सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही शाम को फागिंग भी कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी