Gorakhpur Weather News: इस कारण एक दिन में पांच डिग्री गिरा तापमान, चौबीस घंटे के भीतर 13.7 मिलीमीटर हुई बारिश

Gorakhpur Weather News शुक्रवार सुबह हवा दक्षिण से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 5 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बता दें बीते 24 घंटे किसानों के लिए बेहद राहत भरे रहे हैं।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:30 AM (IST)
Gorakhpur Weather News: इस कारण एक दिन में पांच डिग्री गिरा तापमान, चौबीस घंटे के भीतर 13.7 मिलीमीटर हुई बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण गोरखपुर का पारा गिर गया है। - जागरण

गोरखपुर, जेएनएन। गोरखपुर में उत्तर पछुआ हवा अधिकतम 37 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली। इससे न्यूनतम तापमान में भी करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। आंधी के चलते जगह-जगह पेड़-पौधे टूट गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में 13.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह अप्रैल माह की औसत वर्षा से 2.4 मिलीमीटर अधिक है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार से आसमान साफ रहेगा। दोपहर में धूल भरी हवा चल सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय ने पूर्वानुमान जताया है कि शुक्रवार सुबह हवा दक्षिण से उत्तर पश्चिम की तरफ चल सकती है। इसकी अधिकतम गति 5 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। बता दें बीते 24 घंटे किसानों के लिए बेहद राहत भरे रहे हैं। जिले में करीब 13.7 मिलीमीटर बारिश होने से ढैंचा, उड़द, मूंग की खेती करने वालों को लाभ मिलेगा। उन्हें इसके लिए सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। गनीमत है कि गेहूं की फसल समय से कट चुकी है। इसलिए गेहूं को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

अधिकतम तापमान स्थिर, न्यूनतम में आई गिरावट

बुधवार रात बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 83 व 34 फीसद रही।

जानिए क्या है बारिश व आंधी की वजह

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय के मुताबिक जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की तरफ जा रहा है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार,बंगाल होते आसाम की तरफ गया है। इसके चलते बारिश हुई है। हवा तेज थी। इससे जगह-जगह पोल, पेड़ गिर गए हैं। आम व लीची के फलों का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी