तापमान में गिरावट, 20 मिलीमीटर दर्ज की गई वर्षा

सोमवार को भी मौसम बारिश वाला बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे बीच-बीच में बूंदाबांदी से लेकर हल्की व मध्यम वर्षा होती रही। दोपहर तीन बजे तक 20 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक इसी प्रकार मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:00 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:00 PM (IST)
तापमान में गिरावट, 20 मिलीमीटर दर्ज की गई वर्षा
तापमान में गिरावट, 20 मिलीमीटर दर्ज की गई वर्षा

सिद्धार्थनगर : सोमवार को भी मौसम बारिश वाला बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, बीच-बीच में बूंदाबांदी से लेकर हल्की व मध्यम वर्षा होती रही। दोपहर तीन बजे तक 20 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक इसी प्रकार मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

हवा के साथ हुई वर्षा का नुकसान किसानों को भुगतना पड़ रहा है। धान की पकी फसल जमीन पर गिर गई है। अभी तक उम्मीद थी कि मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकल आएगी तो शायद फसल बच जाए। दूसरे दिन मौसम खराब रहा और गिरी फसल वाले में खेतों में जलभराव हो गया है, उससे फसल की बर्बादी तय है। किसान खेत में तैयार धान की फसल की स्थिति को देखकर बेबसी के आंसू बहाने के सिवा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। दो दिनों की बारिश के चलते बाजार में चहल-पहल न के बराबर दिखाई दी।

मौसम बदलने से तापमान में भारी गिरावट आई है। आज अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है। तापमान में लुढ़कने से मौसम में ठंड का असर दिखने लगा है। जनमानस को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विशेषज्ञ सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर तक मौसम बारिश वाला बना रह सकता है।

कृषि विज्ञान केंद्र के फसल सुरक्षा विशेषज्ञ डा. प्रदीप कुमार का कहना है कि जहां फसल गिर गई है और वहां जल-जमाव हो गया है, वहां फसल सड़ने की आशंका है। ऐसे में किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। हां जिन्होंने देर से बोआई की अथवा काला नमक की फसल के लिए ये बारिश लाभप्रद है।

chat bot
आपका साथी