UP: डा. समीर सिंह को फिर मिली भाजपा प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी
भाजपा नेता डा. समीर सिंह को भाजपा ने एक बार फिर प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को जारी प्रदेश मीडिया टीम की सूची में डा. समीर का नाम भी शामिल है। वह पिछली मीडिया टीम में इसी भूमिका में थे।
गोरखपुर, जेएनएन। प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने वरिष्ठ भाजपा नेता डा. समीर सिंह को एक बार फिर प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को जारी प्रदेश मीडिया टीम की सूची में डा. समीर का नाम भी शामिल है। वह पिछली मीडिया टीम में इसी भूमिका में थे।
कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं समीर
डा. समीर सिंह का राजनीतिक करियर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। 1993 में वह गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के महामंत्री और 1997 में अध्यक्ष रहे। सन् 2000 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रहे और 2007 में उन्होंने पनियरा से विधानसभा चुनाव लड़ा।
गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं
2012 में उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2017 में उन्हें उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता बनाया गया। डाक्टर समीर सिंह के कार्य को देखकर उन्हें संगठन ने दोबारा मौका दिया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
डाक्टर समीर सिंह के दोबारा प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह, महामंत्री प्रदीप शुक्ला, विश्वजितांशु सिंह आशु, उपाध्यक्ष डाक्टर सत्येंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डाक्टर बच्चा पांडेय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, पूर्व जिला महामंत्री रवि श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ताओं ने डाक्टर समीर सिंह को बधाई दी है।
कामेश्वर सिंह भी बने पदाधिकारी
इसके पूर्व भाजपा के प्रदेश मंत्री रहे कामेश्वर सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था। गोरखपुर से जुड़े दो लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेेेेेेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का कहना है कि उनका पूरा कार्यकाल किसानों की आय दोगुनी करने के लिए समर्पित रहेगा। जब देश 2022 में अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाए तबतक किसानों की आय दोगुनी हो जाए, इस संकल्प के साथ उन्होंने जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही कार्य शुरू कर दिया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उम्मीदों पर खरा उतरने की वह हरसंभव कोशिश करेंगे।