यूपी की पूर्ववर्ती सपा सरकार में माफिया व अपराधियों को मिला संरक्षण : डा. धर्मेंद्र सिंह

भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों किसानों शोषितों व वंचितों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कार्य कर रही है। आम आदमी के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य कर रही है।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 10:30 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:01 AM (IST)
यूपी की पूर्ववर्ती सपा सरकार में माफिया व अपराधियों को मिला संरक्षण :  डा. धर्मेंद्र सिंह
भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्‍यक्ष डाक्‍टर धर्मेन्‍द्र सिंह। - जागरण

देवरिया, जेएनएन। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में माफिया व अपराधियों को संरक्षण मिला। कब्रिस्तान की बाउंड्री निर्माण उनकी प्राथमिकता थी। इटावा, कन्नौज, मैनपुरी समेत पांच जिलों के एक जाति के युवाओं की भर्ती कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया। आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के तीन वर्ष के कार्यकाल में तीन लाख नौकरियां दी। विकास के साथ-साथ आस्था के केंद्रों व सनातन संस्कृति को मजबूत कर रही है। वह शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

शोषितों व वंचितों का जीवन स्तर को सुधारने के लिए कार्य कर रही  भाजपा सरकार

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों, शोषितों व वंचितों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कार्य कर रही है। आम आदमी के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य कर रही है। कोरोना महामारी में गरीबों को तकलीफ नहीं होने दी। उन्हें राशन उपलब्ध कराया। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की।

प्रदेश में 30 मेडिकल कालेज व दो एम्स खुले

आजादी के बाद प्रदेश में केवल 13 मेडिकल कालेज थे। आज प्रदेश में 30 मेडिकल कालेज व दो एम्स खुले हैं। देवरिया में देवरहा बाबा के नाम से मेडिकल कालेज बन रहा है। शहीद रामचंद्र विद्यार्थी का भव्य स्मारक की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। मोदी सरकार ने छह वर्ष में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, उसे कांग्रेस ने 60 वर्ष में भी नहीं किया। वहीं योगी सरकार के तीन वर्ष सपा व बसपा के 15 वर्ष पर भारी पड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी