Doctor's suggestion: सुबह टहलें और करें योग-व्यायाम, मिलेगी बीमारियों से निजात

योग-व्यायाम से कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। बीमारी हुई तो उसे ठीक होने में मदद और नहीं हुई तो रोकथाम होती है। उपचार से बेहतर बचाव है इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। खासकर तेल व मसाले से परहेज करें। सादा भोजन लें।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 07:31 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 10:16 AM (IST)
Doctor's suggestion: सुबह टहलें और करें योग-व्यायाम, मिलेगी बीमारियों से निजात
हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डा.पवन प्रधान, जागरण।

गोरखपुर, जेएनएन। सुबह गुनगुनी धूप में टहलने से शरीर के सभी अंगों का समुचित व्यायाम हो जाता है, वहीं प्रचुर मात्रा में बिटामिन डी भी मिलती है। गठिया या हड्डी रोग के अन्य मरीजों के लिए यह बहुत जरूरी है। योग-व्यायाम से कई प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। बीमारी हुई तो उसे ठीक होने में मदद और नहीं हुई तो रोकथाम होती है। उपचार से बेहतर बचाव है, इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें। खासकर तेल व मसाले से परहेज करें। सादा भोजन लें।

यह बातें बाबा राघव दास मेडिकल कालेज के हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डा.पवन प्रधान ने कही। वह रविवार को दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम 'हैलो डाक्टरÓ में मौजूद थे। बड़ी संख्या में लोगों ने फोन पर अपनी बीमारियों के बारे में बताया। डा.प्रधान ने सभी को उचित परामर्श देकर संतुष्ट किया। गंभीर मरीजों को उन्होंने मेडिकल कालेज में दिखाने की सलाह दी। प्रस्तुत हैं सवाल- जवाब।

सवाल- कंधे से लेकर हाथ तक दर्द रहता है।

-सुनील ओझा, अलीनगर

जवाब- तकिया न लगाएं। कड़े बिस्तर पर सोएं। इससे आराम न मिले तो मेडिकल कालेज में आकर दिखा लें।

सवाल- 19 साल का बेटा है। उसके हाथ में इंप्लांट लगा है। दो साल हो गया है। क्या उसे निकलवाना जरूरी है।

-राकेश यादव, नतवर बाजार

जवाब- अभी बेटे की उम्र कम है। इसलिए उसे निकलवा देना बेहतर होगा। आगे चलकर दिक्कत पैदा कर सकता है। सरकारी अस्पतालों में यह निश्शुल्क हो जाएगा।

सवाल- बैठने-उठने पर घुटने से चरचराहट की आवाज आती है।

-सतीश, मोगलहा

जवाब- वजन कम करें। सीढ़ी का उपयोग कम से कम करें। टायलेट में कमोड सीट का इस्तेमाल करें।

सवाल- कमर की नस दब रही है। इसकी वजह से कमर से लेकर पैर तक दर्द रहता है।

-रंजू ङ्क्षसह, खजांची

जवाब- मेडिकल कालेज में आ जाएं, निश्शुल्क इलाज हो जाएगा।

सवाल- चलने में दिक्कत होती है, कभी-कभी चक्कर आ जाता है।

-गुणाकर, बिछिया

जवाब- यह न्यूरो की समस्या लग रही है। आप मेडिकल कालेज आकर दिखा लें।

सवाल- घुटने के नीचे ङ्क्षपडलियों में दर्द है।

-रमेश अग्रवाल, गोरखपुर

जवाब- सोमवार को मेडिकल कालेज के कमरा नंबर दो में दिखा लें।

सवाल- दाहिने पैर के पंजे में दर्द रहता है।

-लाल बाबू, चौरीचौरा

जवाब- एक्सरे व ब्लड जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मेडिकल कालेज में दिखाएं।

सवाल- 14 साल की बेटी है, अंगुलियां हमेशा पुटकाती रहती है।

-वंदना अग्रवाल, घंटाघर

जवाब- यह तनाव की वजह से होता है। उसे स्वेच्छा से पढ़ाई करने दें। ज्यादा पढऩे के लिए दबाव न बनाएं।

सवाल- सुबह उठने पर दोनों पैरों में दर्द रहता है।

-इरफान, खूनीपुर

जवाब- सुबह टहलें, योग-व्यायाम करें। आराम न मिले तो मेडिकल कालेज में आकर दिखा लें।

सवाल- एक माह से घुटने में दर्द है। चलने में तकलीफ होती है।

-तारकेश्वर, पीपीगंज

जवाब- दर्द का कोई जेल लेकर लगाएं। आराम मिल जाएगा।

सवाल- कमर में दर्द रहता है। काम करने पर और बढ़ जाता है।

-केतकी श्रीवास्तव, गंगा नगर

जवाब- ऐसा प्रतीत होता है कि गठिया की शुरुआत हो रही है। सीढ़ी न चढ़ें। पालथी मारकर न बैठें। आगे की तरफ झुककर काम न करें। सोमवार को मेडिकल कालेज में आकर दिखा लें।

chat bot
आपका साथी