डाक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, पूर्व प्रधान सहित तीन पर मुकदमा Gorakhpur News

झंगहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक चिकित्सक पर दुष्कर्म व पूर्व प्रधान समेत दो व्यक्तियों पर चिकित्सक का सहयोग करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने चिकित्सक पूर्व प्रधान सहित तीन व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 09:30 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 09:30 AM (IST)
डाक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, पूर्व प्रधान सहित तीन पर मुकदमा  Gorakhpur News
महिला के साथ डाक्‍टर ने किया दुष्कर्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

गोरखपुर, जेएनएन : झंगहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक चिकित्सक पर दुष्कर्म व पूर्व प्रधान समेत दो व्यक्तियों पर चिकित्सक का सहयोग करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर झंगहा पुलिस ने चिकित्सक, पूर्व प्रधान सहित तीन व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

रुपयों का लालच दिया और किसी से घटना के बारे में नहीं बताने को कहा

महिला ने आरोप लगाया कि बीते 5 अप्रैल को वह थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए गई थी। वहां नर्स ने उसे एम्स में इलाज कराने के लिए एक कंप्यूटर की दुकान पर भेजा। कहा कि दुकान पर एम्स के लिए पंजीयन हो जाएगा। दुकान का मालिक उसे जबरन उसे एक चिकित्सक के पास ले गया। वहां दुकान मालिक को बाहर भेजकर चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे रुपयों का लालच दिया कि वह किसी से बात की जानकारी ना दे। शुक्रवार को उसके घर एक पूर्व प्रधान व एक व्यक्ति उसके घर गए और उससे एक सादे कागज पर दस्तखत करा लिया। साथ ही यह भी धमकी दी कि वह यदि किसी से इस बात को कहेगी तो वह उसे जान से मार देंगे। झंगहा थाना पुलिस ने डाक्टर, पूर्व प्रधान समेत तीन व्यक्तियों के विरुद्ध दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पति के भाइयों पर लगाया संपत्ति कब्जाने का आरोप

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर की एक महिला ने मुख्यमंत्री के पास प्रार्थना पत्र भेजकर पति के दो भाइयों पर संपत्ति कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उससे दुष्कर्म की भी कोशिश की। महिला ने कहा कि आरोपित ने उसके पति का कपड़े का व्यापार भी हड़प लिया है। वह अब उसकी व उसके पुत्र की हत्या करके संपूर्ण संपत्ति हड़पना चाहते हैं। महिला ने जांच कराकर आरोपितों के पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी