जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, दिया निस्तारण का भरोसा

गोरखपुर : सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी औ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Apr 2018 02:10 PM (IST) Updated:Tue, 17 Apr 2018 02:10 PM (IST)
जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, दिया निस्तारण का भरोसा
जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, दिया निस्तारण का भरोसा

गोरखपुर : सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का भरोसा दिया। कई आवेदनों पर निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अधिकतर मामले जमीन विवाद से सम्बंधित थे। सभी मामलों की सुनवाई कर इन मामलों के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं का तय समय सीमा के भीतर निस्तारण करें। समय से समस्याओं निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी से सुबह करीब 10 बजे समाधान दिवस में पहुंच गए। वहा अधिकतर विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। 11 बजे तक कई अधिकारियों के वहा न आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। सीओ कैंट सहित कई थानों के थानेदार भी वहा मौजूद नहीं थे। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, उद्यान अधिकारी भी उपस्थिति जाच के दौरान वहा मौजूद नहीं थे। जिलाधिकारी ने उन्हें कड़ी चेतवानी दी। इन अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। डीएम ने कहा लापरवाह अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।

अपराह्न एक बजे तक करीब 100 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से अधिकाश में निस्तारण के लिए लिखा गया है। खोराबार क्षेत्र के सनहा गाव निवासी श्रीभागवत निषाद ने कहा कि उनकी जमीन को कब्जा किया जा रहा है। कई बार आवेदन देने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। आज जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि कल फोर्स जाकर जमीन दिलवाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओर एसपी नार्थ रोहित सजवान, एडीएम, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामसागर पति त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी